Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र के पुणे में मातम! पानी की टंकी गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल

पुणे में आज सुबह श्रमिकों के एक शिविर में पानी की अस्थायी टंकी गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 24, 2024 | 11:52 AM

पुणे में पानी की टंकी गिरने से 3 मजदूरों की मौत

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां आज सुबह श्रमिकों के एक शिविर में पानी की अस्थायी टंकी गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। उक्त घटना पिंपरी चिंचवाड़ टाउनशिप के भोसरी इलाके में हुई बताई जा रही है, जब कुछ मजदूर पानी की टंकी के नीचे नहा रहे थे। माना जा रहा है कि, पानी के दबाव के चलते इस टंकी की दीवार फट गई, जिससे टंकी गिर गई।

मामले पर पुलिस ने बताया कि घटना पिंपरी चिंचवड शहर के भोसरी इलाके में उस वक्त हुई जब कुछ मजदूर पानी की टंकी के नीचे नहा रहे थे। घटना बाबत पिंपरी चिंचवड के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी ने कहा कि, ‘‘मालुम होता है कि पानी के दबाव के कारण टंकी फट गई, जिससे वह ढह गई।” उन्होंने बताया कि पानी की टंकी के नीचे मौजूद मजदूर मलबे में फंस गए। पुलिस ने बताया कि, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

यहां पढ़ें – ऐसे सुधरेंगे चीन और भारत के बीच संबंध, पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने दिया सुझाव

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र चुनाव: चिंचवड़ में ‘जगताप पैटर्न’, जगताप परिवार ने लगातार पांचवीं रिकॉर्ड जीत पर लगाई मुहर

पुणे में पानी की टंकी गिरने से अब तक 5 मजदूरों की हुई मौत, पुलिस ने कांट्रेक्टर के खिलाफ किया मामला दर्ज

घाटकोपर जैसे होर्डिंग हादसे का इंतज़ार कर रही पिंपरी मनपा ! डर से सहमे हुए हैं बस पकड़ने वाले यात्री

बीजेपी किसी भी काम का दावा नहीं कर सकती, इसलिए वोट मांगने का तरीका बदल गया है: पाटिल

मिली जानकारी के मुताबिक शिविर में पानी की अस्थायी टंकी बनाई गई थी। यह जमीन से 12 फीट ऊपर थी। सुबह मजदूर काम पर जाने से पहले नहाने के लिए टंकी के पास लगे नल पर खड़े थे। तभी अचानक यह टैंक फट गया और नहाने आए मजदूर उसके नीचे फंस गए। मजूदरों के इस कैंप में बिहार, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के करीब 1000 से 1200 मजदूर रह रहे हैं। कुछ मजदूर चार-पांच दिन पहले ही यहां पहुंचे हैं।

यहां पढ़ें –  ITBP का स्थापना दिवस आज, जानिए क्यों पड़ी थी इस विशेष सुरक्षाबल के गठन की ज़रूरत

कहा जा रहा है कि इस जगह पर एक समय में 20 से 25 मजदूरों के लिए एक साथ नहाने का इंतजाम किया हुआ था। यहां 60 मोबाइल टॉयलेट भी लगाए गए थे। सुबह जब घटना हुई तो 20 से 25 मजदूर यहां नहाने पहुंचे थे। बता दें कि, NCCL अदाणी ग्रुप लांडेवाडी में काम कर रहा है। कबर है कि ये सभी मजदूर उसी जगह पर काम कर रहे थे। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Maharashtra pune water tank collapse

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2024 | 11:29 AM

Topics:  

  • Pimpri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.