- Hindi News »
- State »
- Phaphamau Massacre Priyanka Gandhi Reached To Meet The Victims Family Said Atrocities On Dalits In Up
फाफामऊ हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, कहा- यूपी में दलितों पर हो रहा अत्याचार
- Written By: शुभम सोनडवले

ANI Photo
प्रयागराज. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में फाफामऊ (Phaphamau) के गोहरी गांव (Gohari Village) में 24 नवंबर को एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जिसमें पति-पत्नी, उनकी पुत्री और एक पुत्र शामिल है। वहीं अब इस हत्याकांड के बाद शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचीं। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ काफी देर तक बातचीत की और उन्हें हिम्मत दी।
पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी पीड़ा साझा करने के बाद प्रियंका ने इस घटना के लिए पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।उन्होंने कहा कि दबंगों द्वारा लगातार इनका उत्पीड़न किया जा रहा था और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। पुलिस अगर सख्ती दिखाती तो यह हादसा नहीं होता।
प्रियंका ने कहा, “इससे पहले इस परिवार के साथ 2019 में फिर 2020 में और 2021 के सितंबर में मारपीट की गई और अब उनकी हत्या कर दी गई।” उन्होंने कहा, “जब दबंगों ने 2019 में इस दलित परिवार के साथ मारपीट की थी तो पुलिस ने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की और इन्हें सुरक्षा क्यों नहीं दी। प्रदेश में जहां -जहां मैं जा रही हूं, मैं देख रही हूं कि दलितों को न्याय नहीं मिल रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘एहसान का बदला चुका रहे हैं गद्दार’, मिलिंद देवड़ा के ट्वीट पर कांग्रेस का पलटवार, लेकिन मामले में है ट्विस्ट
सब कुछ प्री-प्लांट था…नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा, चैट्स पढ़ कर आप भी हो जाएंगे हैरान; देखिए यह डिजिटल सबूत
हिंसक प्रदर्शन के बाद योगी सरकार का बड़ा आदेश, नोएडा में न्यूनतम मजदूरी 21 फीसदी बढ़ाने का ऐलान
स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
The family is in terror. All of them are women, the male member works in Jharkhand. They don't know what will they do alone, somebody can come & torment them. Police didn't help them: Priyanka Gandhi Vadra meets the members of a family whose 4 members were murdered in Prayagraj pic.twitter.com/GkoosHe4ku — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 26, 2021
प्रियंका ने कहा कि, “मैं पूछना चाहती हूं कि इन्हें न्याय क्यों नहीं मिल रहा? जिस तरह ये घटना हुई है मैं उससे खुद हिली हुई हूं और परिवार दहशत में है। ये सभी महिलाएं हैं, पुरुष सदस्य झारखंड में काम करता है। वे नहीं जानते कि वे अकेले क्या करेंगे, कोई आकर उन्हें पीड़ा दे सकता है। पुलिस ने उनकी मदद नहीं की।”
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि, “कल यहां से दो पुलिस कर्मियों को हटाया गया गया। महिलाएं बताती हैं कि जब वे शिकायत करने जाती थीं तो पुलिसकर्मी उनका मजाक उड़ाते थे।”
प्रियंका ने आगे कहा, “ऐसी परिस्थिति को देखकर शासन और प्रशासन के लोग कैसे चुप रह सकते हैं? आज संविधान दिवस है और संविधान में लिखा है कि इस तरह के हादसे नहीं होने चाहिए, अगर होते हैं तो कार्रवाई होनी चाहिए। दलितों पर अत्याचार हो रहा है तो क्या सब ऐसे ही चुप बैठेंगे?”
उल्लेखनीय है कि प्रयागराज के गंगापार स्थित फाफामऊ के लाल मोहन गंज गांव में बुधवार की रात फूलचंद (50 वर्ष), उसकी पत्नी मीनू देवी (45 वर्ष), बेटी सपना (17 वर्ष) और बेटा शिवा (13 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पड़ोस के ही सामंती गुंडों पर हत्या का आरोप है।
Phaphamau massacre priyanka gandhi reached to meet the victims family said atrocities on dalits in up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
20 साल का इंतजार खत्म! अब नक्षत्रवाडी तक पहुंचेगा जायकवाडी का पानी, छत्रपति संभाजीनगर को जल्द मिलेगी राहत
Apr 14, 2026 | 09:09 PMसामाजिक मुद्दे पर बनी चिरैया को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, Divya Dutta ने सोशल मीडिया पर जताया फैंस का आभार
Apr 14, 2026 | 09:00 PMRJD, जदयू और भाजपा; नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद छोड़ने से किसे फायदा और किसे नुकसान? जानें सियासी समीकरण
Apr 14, 2026 | 08:54 PMतुर्की के स्कूल में पूर्व छात्र का खूनी तांडव, 16 लोगों को गोलियों से भूना; फिर खुद को मारी गोली
Apr 14, 2026 | 08:54 PMMumbai Indians की ताकत होगी दोगुनी, 5.25 करोड़ वाला मैच विनर खिलाड़ी स्क्वॉड से जुड़ने को तैयार
Apr 14, 2026 | 08:53 PMसम्राट जी को बड़ा आदमी बनाएंगे…पिछले साल मंच से अमित शाह ने जो कहा, वो अब हुआ सच- देखिए VIDEO
Apr 14, 2026 | 08:51 PMम्हाडा का बड़ा फैसला; मुंबई-उपनगरों की 114 कॉलनियों का पुनर्विकास, पॉश इलाकों में टाउनशिप हेतु टेंडर जल्द
Apr 14, 2026 | 08:49 PMवीडियो गैलरी

Praful Hinge के ऐतिहासिक IPL डेब्यू के बाद रो पड़े पिता, देखें नवभारत का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Apr 14, 2026 | 05:47 PM
स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PM
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM













