- Hindi News »
- State »
- People Angry Over Barking Of Pet Dog In Kerala Attacked On His Owner Person Died During Treatment
कुत्ते का ‘भौंकना’ बना मालिक के लिए काल, गुस्साए लोगों ने व्यक्ति को पीटा, चली गई जान
- Written By: अक्सा अंसारी

कुत्ते के भौंकने से परेशान लोगों ने मालिक को पीटा (file pic)
कोच्चि: कोच्चि (Kochi) में पिछले हफ्ते एक पालतू कुत्ते के भौंकने से नाराज लोगों के हमले में घायल हुए उसके मालिक ने अपनी चोटों के चलते सोमवार को दम तोड़ दिया। पुलिस (Kerala Police) ने यहां यह जानकारी दी। केरल उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के वाहन चालक विनोद पर 25 मार्च को केंद्र सरकार के चार युवा कर्मचारियों ने कथित तौर पर हमला किया था।
पुलिस ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले आरोपी स्थानीय डाकघर में काम करते हैं। उन्हें घटना के अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया,”शिकायत के मुताबिक, 25 मार्च को विनोद के कुत्ते पर भौंकने पर आरोपियों ने उसपर चप्पल फेंकी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान एक आरोपी ने विनोद का गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गया।”
पुलिस ने कहा कि हमले के बाद विनोद छह दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा, और आज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 26 मार्च को आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया, ”अब हम इस मामले में एक रिपोर्ट दाखिल करेंगे और धारा 307 (हत्या का प्रयास) को बदलकर 302 (हत्या) कर देंगे।” विनोद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सतीश निनान का वाहन चालक था।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में खौफनाक वारदात! अंबरनाथ में 11 साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने नोंचा, दिल दहला देगा ये Video
कोच्चि में रूह कंपाने वाला कांड: एक ही घर में मिली पांच लाशें, सुसाइड नोट में छोड़ा 3 पीढ़ियों के अंत का राज!
पहले पिस्टल में लोड की मैगजीन…फिर सीने से सटाकर चला दी गोली, दिल्ली से सामने आया मौत का लाइव VIDEO
नवभारत निशानेबाज: कथा करवाई, नहीं दी दक्षिणा कथावाचक को देना पड़ा धरना
(एजेंसी)
People angry over barking of pet dog in kerala attacked on his owner person died during treatment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पहले इलेक्शन ड्यूटी, अब सेंसस, शिक्षकों पर टूटा जिम्मेदारियों का पहाड़, 9 छुट्टियां भी छिनी
Apr 03, 2026 | 11:59 AM15 लोगों के छोटे क्लब से शुरू हुआ सफर, आज लाखों की भीड़ के सामने गाती हैं जैस्मीन सैंडलस
Apr 03, 2026 | 11:48 AMहमने नहीं भेजी टीम! LCB के बयान से रेती घाट केस में आया नया मोड़, आधे घंटे तक मजदूरों पर तानी रखी थी बंदूक
Apr 03, 2026 | 11:47 AMट्रंप की सरकार में 5 करोड़ डॉलर का घोटाला! अस्पतालों में हो रहा था बड़ा कांड, FBI ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 11:45 AMJogeshwari: नशे में धुत पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला, अंबोली पुलिस ने दर्ज किया मामला
Apr 03, 2026 | 11:42 AMINS Aridaman से भारत को मिलेगी बड़ी समुद्री ताकत, आज नेवी में होगी शामिल, थर-थर कांपेंगे पाकिस्तान और चीन!
Apr 03, 2026 | 11:42 AMRedmi Note 15 SE vs Redmi Note 15 कौन सा बेहतर, 20 हजार में कौन सा खरीदे
Apr 03, 2026 | 11:41 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














