Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BPCL की जमीन पर बनेगी Ashok Leyland की इलेक्ट्रिक बस की फैक्ट्री? जमीन देखने पहुंचे अधिकारी

  • By अनिल सिंह
Updated On: Sep 26, 2023 | 06:45 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • प्रयागराज में इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए संभावना की तलाश
  • अशोक लेलैण्ड के अधिकारियों ने नैनी इण्डस्ट्रियल एरिया में बंद पड़ी बीपीसीएल की भूमि का किया निरीक्षण
  • मंत्री नन्दी की पहल पर बीपीसीएल की बंद पड़ी फैक्ट्री देखने प्रयागराज पहुंचे अशोक लेलैण्ड के अधिकारी
  • हिन्दुजा समूह ने ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट के लिए यूपी सरकार के साथ किया है एक हजार करोड़ का एमओयू
  • प्रयागराज या लखनऊ में स्थापित होगा ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट, जल्द ही होगा फाइनल

प्रयागराज: सब कुछ ठीक रहा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एवं उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की पहल पर संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) के नैनी इण्डस्ट्रियल एरिया में स्थित बंद पड़ी बीपीसीएल की जमीन (BPCL land) पर उत्तर प्रदेश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट स्थापित होगा। जिसके लिए आज विश्व स्तर पर मशहूर ईलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता हिन्दुजा समूह की कम्पनी अशोक लेलैण्ड (Ashok Leyland) के अधिकारियों ने प्रयागराज पहुंचकर बीपीसीएल की बंद पड़ी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। वहां ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट स्थापित करने की सम्भावनाओं को तलाशा, जिसको लेकर अशोक लेलैण्ड के अधिकारियों ने यूपीसीडा की टीम के साथ बैठक कर विस्तृत जानकारी हासिल की।

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रिक व्हीकल का हब बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके तहत अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम सृजन को लेकर राउण्ड टेबल सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न कंपनियों ने एमओयू साइन किया था। 
 
 
वहीं उत्तर प्रदेश में पहला ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट स्थापित करने के अभी कुछ दिनों पहले ही हिन्दुजा समूह की कम्पनी अशोक लेलैण्ड ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ 1000 करोड़ का एमओयू साइन किया है। हिन्दुजा समूह की कम्पनी अशोक लेलैण्ड करीब 100 एकड़ भूमि पर 1000 करोड़ के फर्स्ट फेज के साथ ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट स्थापित करना चाहती है।
 
जिसके लिए समूह के अधिकारियों को प्रयागराज के नैनी इण्डस्ट्रियल एरिया में बंद पड़ी बीपीसीएल की ढाई सौ एकड़ भूमि और लखनऊ में स्कूटर इण्डिया की भूमि प्रस्तावित किया गया है। लखनऊ में स्कूटर इण्डिया की भूमि का निरीक्षण करने के बाद अशोक लेलैण्ड के अधिकारियों की टीम ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट स्थापित करने की सम्भावनाओं को तलाशने के लिए मंगलवार को प्रयागराज पहुंची।
 
हिन्दुजा समूह की कम्पनी अशोक लेलैण्ड के सीईओ और एमडी शीनू अग्रवाल, चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर गणेश मनी व एबीएस हेड राजीव जादौन ने आज प्रयागराज पहुंच कर नैनी इण्डस्ट्रियल एरिया में स्थित बीपीसीएल की बंद पड़ी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। 
 
करीब ढाई सौ एकड़ एरिया में स्थापित बंदी पड़़ी फैक्ट्री को देखा। फैक्ट्री का भ्रमण व निरीक्षण करने के बाद अशोक लेलैंड की टीम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। नक्शा के अनुसार पूरी जानकारी ली। साथ ही यूपीसीडा की पॉलिसी, रेट के साथ ही कर्मचारियों की उपलब्धता को लेकर जानकारी हासिल की। 
 
अशोक लैंण्ड की टीम ने अधिकारियों से पूछा कि आस-पास कितने आईटीआई कॉलेज हैं, क्योंकि अगर यहां ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट स्थापित हुआ तो बड़ी संख्या में आईटीआई युवाओं की जरूरत पड़ेगी। निरीक्षण के बाद अशोक लेलैण्ड के अधिकारी दिल्ली चले गए।

 

Officials arrived prayagraj to see bpcl land for ashok leyland electric bus factory

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 26, 2023 | 06:45 PM

Topics:  

  • Chief Minister Yogi Adityanath
  • Prayagraj

सम्बंधित ख़बरें

1

Prayagraj: महाकुंभ खत्म, आस्था बरकरार, मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के लिए नई रेल सुविधा

2

Year Ender 2025: मनाली-जयपुर नहीं, 2025 में भारतीयों की गूगल लिस्ट में छाईं ये टॉप 10 डेस्टिनेशन

3

अवैध बांग्लादेशियों पर योगी सरकार का कड़ा एक्शन, तलाश कर डिटेंशन सेंटर भेजने की तैयारी

4

प्रयागराज में हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते दिखे क्रिकेटर सुरेश रैना, VIDEO हुआ वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.