Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तुलजापुर के भवानी मंदिर में कपड़ों पर रोक नहीं, भक्तों के आक्रोश के बाद फैसला वापस

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: May 19, 2023 | 10:38 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

तुलजापुर: तुलजापुर के भवानी मंदिर (Tuljapur Bhavani Temple) में माता के दर्शन करने आए भक्तों के लिए ड्रेस कोड (Dress Code) लागू होने का बोर्ड लगाने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। हर जगह इस बोर्ड की तस्वीरें वायरल हो रही थी। लेकिन, इस नियम के वजह से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। इस बीच, तहसीलदार सौदागर तांदळे ने स्पष्ट किया है कि मंदिर प्रशासन द्वारा इस तरह की कोई पाबंदी लागू नहीं की गई है।

मंदिर के बाहर कई जगहों पर बोर्ड लगे हुए थे। उस पर कहा गया कि मंदिर में अभद्र, भड़काऊ, अशोभनीय और भद्दे कपड़े पहनने के साथ ही हाफ पैंट और बरमूडा पहनने वालों को जाने की इजाजत नहीं है। बोर्ड पर लिखा था कृपया भारतीय संस्कृति और सभ्यता का ध्यान रहें। उस पर  तुलजा  भवानी मंदिर संस्थान, तुलजापुर भी लिखा हुआ था। लेकिन तहसीलदार, जो अब मंदिर संस्थान के प्रबंधक हैं, उन्होंने कहा कि भक्तों पर इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं था।

मंदिर के सभी महंतों, पुजारियों, सेवादारों एवं श्रद्धालुओं को सूचित किया जाता है कि तहसीलदारों द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया है कि तुलजा भवानी मंदिर में पूजा या दर्शन के लिए आने वाले किसी भी श्रद्धालु पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। इसी बीच अचानक बोर्ड लगा दिए जाने पर एक दस वर्षीय बालक को सुरक्षा गार्डों ने दर्शन करने से रोक दिया। उसके बाद भक्तों में नाराजगी देखने को मिली।  भक्तों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए तुलजापुर मंदिर संस्थान ने स्पष्ट किया कि ड्रेस कोड को लेकर कोई बंदिश नहीं लगाई गई है।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत विशेष: सरकार खाद्य मिलावट से सख्ती से निपटे, खाद्य वस्तुओं की दोहरी कीमत न रखी जाए

Brain Health Alert: दिमाग को खोखला कर रही हैं रोजमर्रा की ये 6 छोटी गलतियां! जानें कैसे बचाएं अपनी ब्रेन हेल्थ

ट्रंप ने बताई युद्ध खत्म होने की तारीख! जंग को लेकर किया बड़ा दावा, बोले- दो-तीन हफ्तों में छोड़ देंगे ईरान

हिंगना बनेगा मध्य भारत का ‘बिजनेस हब’! न्यू नागपुर के लिए ई-टेंडर जारी, जानें कैसा होगा आपका नया शहर

रंजनगांव गणपति मंदिर में भी ऐसा ही फैसला

तुलजापुर के तुलजा भवानी मंदिर और मंदिर परिसर में बोर्ड लगाने के बाद पुणे जिले के अष्टविनायक महागणपति रंजनगांव मंदिर प्रशासन ने भी कुछ ऐसा ही फैसला लिया। अष्टविनायक महागणपति रंजनगांव मंदिर में ढीले कपड़े पहनने वाले और बदन दिखाने वाले, भद्दे कपड़े पहनने वाले, भड़काऊ कपड़े पहनने वाले, हाफ पैंट पहनने वाले, बरमूडा शॉर्ट्स पहनने वालों को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

No ban on clothes in tuljapurs bhavani temple decision withdrawn after devotees outcry

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2023 | 10:38 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.