In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- State »
- Municipal Corporation Action On Encroachment In Gulmohar Colony Of Cidco
सिडको परिसर के गुलमोहर कालोनी में चला मनपा का चला हथौड़ा
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी
Updated On:
Nov 17, 2023 | 08:21 PM

गुलमोहर कालोनी में चला मनपा का चला हथौड़ा
छत्रपति संभाजीनगर: मनपा (Municipal Corporation) के अतिक्रमण (Encroachment) विभाग ने सिडको (CIDCO) परिसर के गुलमोहर कालोनी (Gulmohar Colony) राजीव गांधी स्टेडियम के निकट फैले अतिक्रमण पर शुक्रवार को हथौड़ा चलाकर उन्हें निष्कासित किया। इस कार्रवाई के दरमियान सिडको परिसर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी थी। लेकिन, मनपा अधिकारियों ने पुलिस की सहायता से अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया।
मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सौरभ जोशी ने बताया कि हाईकोर्ट ने मनपा प्रशासन को सिडको परिसर अतिक्रमण मुक्त करने के दिए आदेश पर अतिक्रमण हटाओ मुहिम निरंतर जारी है। इसी कड़ी में मार्च माह में गुलमोहर कालोनी के रास्ते पर पार्किंग के लिए आरक्षित जमीन पर निर्माण की गई दुकानों को निष्कासित किया गया था। इस कार्रवाई के दरमियान इसी परिसर के निवासी रामराव महादु तरटे को नोटिस दी गई थी।
इस नोटिस को रामराव तरटे ने हाईकोर्ट में अपील कर सिडको व महानगर पालिका के खिलाफ दावा दाखिल किया था। इस मामले में हुई सुनवाई में मनपा प्रशासन ने रामराव तरटे ने पार्किंग स्थल पर किस तरह अतिक्रमण किया इसकी विस्तृत जानकारी दी। उसके बाद हाईकोर्ट ने मनाई हुकूम जारी किया था। हाईकोर्ट के मनाई हुकूम के बाद एक सप्ताह से यहां अतिक्रमण कार्रवाई बाकी थी। दीपावली खत्म होते ही शुक्रवार की सुबह मनपा का तोड़क दस्ता सिडको परिसर के गुलमोहर कालोनी पहुंचा। वहां उसने अतिक्रमण धारक रामराव तरटे के किरायदारों को सामान हटाने के लिए कुछ समय दिया। उसके बाद जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाव मुहिम चलाकर अतिक्रमण निष्कासित किया गया।
किराए पर दी थी दुकान
मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सौरभ जोशी ने बताया कि रामराव तरटे ने अतिक्रमण कर 3 दुकान किराये पर दी थी। शुक्रवार को चलायी गई अतिक्रमण हटाओ मुहिम में अतिक्रमण निष्कासित किया गया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के चलते गुलमोहर कालोनी में यातायात की बड़े पैमाने पर समस्या निर्माण हो रही थी। यह कार्रवाई मनपा प्रशासक जी. श्रीकांत के आदेश पर तथा अतिरिक्त आयुक्त सौरभ जोशी के मार्गदर्शन में उपायुक्त मंगेश देवरे, सहायक आयुक्त सविता सोनवने, अर्जुन गिरामे, अतिक्रमण निरीक्षक सैयद जमशीद ने पूरी की। अंत में मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सौरभ जोशी ने परिसर के नागरिकों से अपील की कि वे अपने अतिक्रमण खुद हटा लें। आगे भी मनपा प्रशासन द्वारा कार्रवाई जारी रहेगी।
मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सौरभ जोशी ने बताया कि रामराव तरटे ने अतिक्रमण कर 3 दुकान किराये पर दी थी। शुक्रवार को चलायी गई अतिक्रमण हटाओ मुहिम में अतिक्रमण निष्कासित किया गया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के चलते गुलमोहर कालोनी में यातायात की बड़े पैमाने पर समस्या निर्माण हो रही थी। यह कार्रवाई मनपा प्रशासक जी. श्रीकांत के आदेश पर तथा अतिरिक्त आयुक्त सौरभ जोशी के मार्गदर्शन में उपायुक्त मंगेश देवरे, सहायक आयुक्त सविता सोनवने, अर्जुन गिरामे, अतिक्रमण निरीक्षक सैयद जमशीद ने पूरी की। अंत में मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सौरभ जोशी ने परिसर के नागरिकों से अपील की कि वे अपने अतिक्रमण खुद हटा लें। आगे भी मनपा प्रशासन द्वारा कार्रवाई जारी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती मनपा को नई आयुक्त वर्षा लड्ढा; सौम्या शर्मा चांडक से संभाला पदभार, सर्वांगीण विकास का संकल्प
जलगांव में अभय शास्ती योजना हिट, 26 दिन में 23.84 करोड़ की वसूली; नागरिकों ने भरा बकाया कर
KDMC को प्रॉपर्टी टैक्स में 192 करोड़ का झटका, 600 करोड़ लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 407 करोड़ वसूली
पुणे रिंग रोड भूमि अधिग्रहण पर गतिरोध, खर्च को लेकर PMC-PMRDA में मतभेद; मुख्यमंत्री की बैठक में होगा निर्णय
Municipal corporation action on encroachment in gulmohar colony of cidco
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 17, 2023 | 08:21 PM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, बने नंबर-1, इस मामले में ‘किंग’ की बादशाहत बरकरार
Apr 05, 2026 | 10:01 PMनागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PMबारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
Apr 05, 2026 | 09:54 PM‘मां का सम’ ओटीटी पर रिलीज, मोना सिंह की इमोशनल सीरीज में दिखेगा रिश्तों और गणित का अनोखा संगम
Apr 05, 2026 | 09:53 PMचिन्नास्वामी में आया पाटीदार और टिम डेविड के नाम का तूफान, CSK के सामने बना डाला 250 रन का विशाल स्कोर
Apr 05, 2026 | 09:50 PMबंगाल चुनाव: एयरपोर्ट पर भी दिखे PM Modi एक्टिव, कार्यकर्ताओं से पूछा चुनावी मिजाज; आप भी देखिए VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:49 PMइंडियन नेवी अग्निवीर (म्यूजिशियन) 2026 भर्ती: 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका
Apr 05, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














