सलमान खान (सौैजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) को एक और बड़ी सफलता मिली है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के फतेहाबाद (Fatehabad, Haryana) से 6वें आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है। आरोपी का नाम हरपाल सिंह (Harpal Singh) बताया गया है। हरपाल ने आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी (Mohammad Rafiq Chaudhary) को आर्थिक मदद और रेकी करने का आदेश दिया था।
जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी। जिसके बाद शूटर बाइक से फरार हो गए थे। वहीं इस मामले में अब तक क्राइम ब्रांच ने विक्की गुप्ता, सागर पाल, अनुज थापन, सोनू बिश्नोई, रफीक चौधरी को गिरफ्तार किया है। जबकि अनुज थापन ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में ही आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उसके परिजन अब सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब हो कि इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने 5वें आरोपी मोहम्मद रफीक को पंजाब से पकड़ा था। चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे दिए थे और सलमान के घर की रेकी करने के लिए कहा था। ऐसे में अब अब 6वें आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है कि हरपाल सिंह ने रफीक को पैसे देकर ऐसा करने का आदेश दिया था।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद बताया था कि सलमान खान के घर के बाहर 7 राउंड फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली थी। वहीं कई बार लॉरेंस भी सलमान खान को मारने की धमकी दे चुका है। फ़िलहाल अनमोल के अमेरिका में छिपे होने की आशंका है और पुलिस ने मामले में उसे आरोपी बनाकर वांटेड घोषित कर दिया है।