ठाणे में प्रेसिडेंट कप टेनिस क्रिकेट का भव्य आगाज; सलमान खान और सीएम शिंदे ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
Maharashtra sports News: ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में सलमान खान और एकनाथ शिंदे ने प्रेसिडेंट कप 2026 का उद्घाटन किया। 16 टीमों के इस टूर्नामेंट का आयोजन डॉ. श्रीकांत शिंदे की पहल पर हुआ है।
- Written By: रूपम सिंह
सलमान खान और एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
President Cup India 2026 News: टेनिस क्रिकेट को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026 टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मंगलवार को ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में किया गया। इस हाई-प्रोफाइल उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
हजारों क्रिकेट प्रेमियों की मौजूदगी में मैदान पूरी तरह खचाखच भरा नजर आया। इस प्रतियोगिता का आयोजन टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया (आईटीसीएसएफ) द्वारा किया गया है, जिसकी पहल कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद और आईटीसीएसएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शिंदे ने की है। इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया कि प्रेसिडेंट कप इंडिया खेल अब देश के विभिन्न शहरों में साल में तीन बार आयोजित की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को लगातार
बड़े मंच मिल सकें। एकनाथ शिंदे ने अपने संबोधन में इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देते हैं और खेल संस्कृति को मजबूत करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दादोजी कोंडदेव स्टेडियम के विकास के लिए अब तक 55 करोड़ रुपये का फंड दिया जा चुका है। वहीं, सलमान खान ने लंबे समय बाद ठाणे आने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शहर का तेजी से विकास हुआ है और अब यह कई बड़े शहरों को टक्कर देता नजर आता है।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
यह भी पढ़ें:-ठाणे मनपा बजट पर हंगामा; भाजपा-शिवसेना में तीखी नोकझोंक, फंड वितरण पर उठे सवाल
16 टीमों के बीच मुकाबला
2 से 5 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन महाराष्ट्र वॉरियर्स और कर्नाटक रॉयल किग्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसने टूर्नामेंट की रोमांचक शुरुआत की। अब सबकी नजरें इस हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट के अगले मुकाबलों और 5 अप्रैल को होने वाले फाइनल पर टिकी है, जहां विजेता टीम इतिहास रचने उतरेगी।
