फैंस की भारी भीड़ में फंसे सलमान खान, सुरक्षाकर्मियों ने संभाली स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
Salman Khan Security: मुंबई के ठाणे में एक इवेंट के दौरान सलमान खान को फैंस की भारी भीड़ ने घेर लिया। घटना के वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने अभिनेता की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।
- Written By: सोनाली झा
Salman Khan Crowd Incident: मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा को लेकर उठे सवाल हैं। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ के बीच अभिनेता को घिरते देखा गया, जिसके बाद उनके फैंस चिंता में आ गए हैं।
बीते दिन ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रपति कप 2026 कार्यक्रम में सलमान खान पहुंचे थे। इस मौके पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। जैसे ही सलमान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, उन्हें देखने के लिए हजारों फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन जैसे ही अभिनेता मंच से नीचे उतरे, भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।
सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फैंस सलमान के करीब आने और उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए बेताब थे। हालात इतने बेकाबू हो गए कि सुरक्षाकर्मियों को भीड़ को हटाने के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ी। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सलमान खान शांत और मुस्कुराते हुए नजर आए और धीरे-धीरे सुरक्षा घेरे के बीच से बाहर निकलते दिखे। कुछ वीडियो में यह भी देखा गया कि जब सलमान अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे, तब भी फैंस उनका पीछा करते रहे। कई लोग उनकी कार के बेहद करीब पहुंच गए और मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
फैंस ने जताई चिंता
घटना के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कई लोगों का कहना है कि इतने बड़े स्टार के लिए और सख्त सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए। गौरतलब है कि अभिनेता को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके चलते वह हमेशा कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आते हैं।
वर्कफ्रंट पर क्या है अगला कदम
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने एक नए प्रोजेक्ट का भी ऐलान किया है, जिसमें वह साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। कुल मिलाकर, इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि बड़े सितारों की सुरक्षा को लेकर आयोजकों को और सतर्क रहने की जरूरत है।
