- Hindi News »
- State »
- Miracle When The Heart Of A 41 Year Old Farmer Started Beating In The Body Of A Five Year Old Girl Read Full Report
चमत्कार: जब पांच साल की बच्ची के शरीर में धड़कने लगा 41 वर्षीय किसान का दिल- पढ़ें पूरी रिपोर्ट
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
इंदौर: चिकित्सा जगत के बेहद दुर्लभ मामले में इंदौर में 41 वर्षीय किसान के मरणोपरांत अंगदान से मिले हृदय को हवाई मार्ग से मुंबई भेजकर वहां के एक अस्पताल में भर्ती पांच साल की बच्ची के शरीर में प्रतिरोपित किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, अंग प्रतिरोपण से पहले यह बच्ची हृदय की एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और किसान के मरणोपरांत अंगदान से उसे नयी जिंदगी मिलने की उम्मीद है।
इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बुधवार को ‘‘पीटीआई-भाषा” को बताया, ‘‘मुंबई के अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती पांच साल की बच्ची ऐसे विकार की शिकार थी जिसमें उसका हृदय और इसके आस-पास की जगह असामान्य रूप से बड़ी हो गई थी, जबकि 41 वर्षीय किसान के मरणोपरांत अंगदान से मिले हृदय का आकार सामान्य के मुकाबले छोटा था।”
दीक्षित ने बताया, ‘‘अंगों के इस अजब-गजब संयोग के चलते ही बच्ची के शरीर में एक वयस्क व्यक्ति का हृदय प्रतिरोपित किया जा सका। मुंबई के अस्पताल में हृदय प्रतिरोपण की सर्जरी मंगलवार देर रात खत्म हुई जो चिकित्सा जगत में बेहद दुर्लभ है।” उन्होंने बताया कि हृदय प्रतिरोपण के बाद बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है और मुंबई के अस्पताल के डॉक्टर उसकी हालत पर नजर रख रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ पोहा-जलेबी ही नहीं, इंदौर के 56 दुकान बाजार के इन फ्यूजन डिशेज के दीवाने हैं लोग; क्या आपने ट्राई किया?
BRICS Summit: मध्य प्रदेश में सजेगा ब्रिक्स देशों का जमावड़ा, शिवराज सिंह चौहान ने इस खास शहर को चुना मेजबान
MP News: वंदे मातरम अपमान मामले में कांग्रेस पार्षदों पर FIR दर्ज, मंत्री सारंग बोले- ये शहीदों का अपमान है
‘वंदे मातरम’ गाने से कांग्रेस पार्षद ने किया इनकार तो भड़के CM मोहन यादव, जीतू पटवारी पर दागे सवाल
अधिकारियों ने बताया कि खुम सिंह सोलंकी (41) के मरणोपरांत अंगदान से मिले हृदय को बच्ची के शरीर में प्रतिरोपित करने के लिए इंदौर से मंगलवार शाम हवाई मार्ग से मुंबई रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि पड़ोसी देवास जिले के पिपलिया लोहार गांव के किसान सोलंकी 28 नवंबर को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों ने बताया कि इलाज के बावजूद सोलंकी की सेहत बिगड़ती चली गई और डॉक्टरों ने मंगलवार को उन्हें दिमागी रूप से मृत घोषित कर दिया।
अधिकारियों के मुताबिक, सोलंकी का परिवार शोक में डूबा होने के बावजूद उनके दिवंगत परिजन के अंगदान के लिए राजी हो गया और इसके बाद सर्जनों ने किसान के मृत शरीर से उनके हृदय के साथ ही उनका जिगर, दोनों गुर्दे और दोनों फेफड़े निकाल लिए। उन्होंने बताया कि सोलंकी का जिगर और दोनों गुर्दे इंदौर के तीन जरूरतमंद मरीजों को प्रत्यारोपित किए गए, जबकि उनके दोनों फेफड़े हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती 38 वर्षीय मरीज को प्रतिरोपित किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि किसान के दोनों फेफड़ों को हवाई मार्ग से मंगलवार शाम हैदराबाद भेजा गया था। अधिकारियों के मुताबिक इंदौर में पिछले छह साल के दौरान दिमागी रूप से मृत 42 मरीजों का अंगदान हो चुका है। इससे मिले हृदय, जिगर, गुर्दे, आंखों और त्वचा के प्रत्यारोपण से मध्यप्रदेश के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और तेलंगाना में जरूरतमंद मरीजों को नए जीवन की अनमोल सौगात मिली है। दूसरे सूबों में हवाई मार्ग से अंग पहुंचाए गए हैं। (एजेंसी)
Miracle when the heart of a 41 year old farmer started beating in the body of a five year old girl read full report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jyeshtha Month: ज्येष्ठ 2026 में पड़ रहे हैं 8 मंगलवार, कर्क समेत इन 4 राशि वालों के लिए मंगल ही मंगल!
Apr 22, 2026 | 07:38 PMPM Modi को कहा था ‘आतंकवादी’, अब इलेक्शन कमीशन ने मांगा जवाब; बढ़ सकती है मल्लिकार्जुन खड़गे की मुश्किलें
Apr 22, 2026 | 07:32 PMRCB में वक्त बर्बाद कर रहे, छोड़ दो IPL’, दिग्गज कप्तान ने जैकब बेथेल को दी करियर बचाने की ये सलाह
Apr 22, 2026 | 07:29 PMशराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मारा चाकू, अंबा मंगलम समीप की घटना, मामला किया गया दर्ज
Apr 22, 2026 | 07:28 PM60 वर्षीय बुजुर्ग ने नाबालिग से की छेड़छाड़, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी
Apr 22, 2026 | 07:25 PMभोपाल में एयर कनेक्टिविटी का विस्तार अधूरा, अब तक नहीं मिला तीसरा ऑपरेटर, बंद है इन शहरों की डायरेक्ट फ्लाइट
Apr 22, 2026 | 07:24 PMसेंधमारी करने वाले गिरोह के 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की रकम से खरीदा था नया ट्रैक्टर, एलसीबी की कार्रवाई
Apr 22, 2026 | 07:23 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM
मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 11:31 AM
अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM














