भोपाल में एयर कनेक्टिविटी का विस्तार अधूरा, अब तक नहीं मिला तीसरा ऑपरेटर, बंद है इन शहरों की डायरेक्ट फ्लाइट

Raja Bhoj Airport Bhopal: राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर एयर कनेक्टिविटी का विस्तार थमा। गोवा और देहरादून समेत कई प्रमुख शहरों की फ्लाइट उपलब्ध नहीं, यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानी।
bhopal raja bhoj airport air connectivity flight cancellation summer schedule
राजा भोज एयरपोर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhopal Air Connectivity Issue: राजधानी में एयर कनेक्टिविटी का विस्तार अब भी अधूरा है। राजा भोज एयरपोर्ट पर नया एकीकृत टर्मिनल बने 15 साल हो चुके हैं लेकिन तीसरे एयरलाइंस ऑपरेटर की एंट्री अब तक शुरू नहीं हो सकी। परिणाम ये है कि देहरादून, उदयपुर, जम्मू और जयपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी फ्लाइट लंबे समय से बंद या उपलब्ध नहीं हैं।

गौरतलब है कि, गर्मी के सीजन में जिन शहरों की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है, उन्हीं शहरों के लिए भोपाल से सीधी उड़ानें नहीं मिल रहीं। हाल ही में गोवा रूट पर चल रही फ्लाइट भी बंद कर दी गई, जिससे यात्रियों को बड़ा झटका लगा है।

दिल्ली और मुंबई पर एयरलाइंस कंपनियों का फोकस

अगर नए समर शेड्यूल को देखें तो साफ समझ आता है कि सिर्फ नवी मुंबई के लिए एक नई सीधी फ्लाइट मिली है और दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा (करीब 7) उड़ानें। बाकी रूट्स पर कोई खास बढ़ोतरी नहीं की गई है। एयरलाइंस कंपनियों का फोकस अब भी दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े रूट्स पर ही बना हुआ है।

3 बार शुरु होकर बंद हुई गोवाल फ्लाइट

गोवा फ्लाइट 3 बार शुरू होकर बंद हो चुकी है, वहीं जयपुर-उदयपुर रूट: बार-बार शुरू और बंद हो रहा है।देहरादून फ्लाइट पहले चलती थी, अब पूरी तरह बंद है। जम्मू रूट अब तक शुरू ही नहीं हुआ। इससे यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट या ट्रेन का सहारा लेना पड़ रहा है। हाल ही में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मुंबई रूट के लिए स्लॉट लिया है, जुलाई से उड़ान शुरू करने की तैयारी दिखाई गई है। लेकिन अभी तक बुकिंग शुरू नहीं हुई, जिससे अनिश्चितता बनी हुई है। पिछले शेड्यूल में भी कंपनी ने मंजूरी ली थी, लेकिन उड़ान शुरू नहीं हो सकी थी।

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने क्या कहा?

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार इस साल उम्मीद से ज्यादा उड़ानें शुरू होंगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने स्लॉट लिया है और जल्द उड़ान शुरू होने की संभावना है। बंद रूट्स को भी फिर से शुरू कराने के प्रयास जारी हैं। राजधानी भोपाल में एयर कनेक्टिविटी का मुद्दा अब सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि आर्थिक और पर्यटन विकास से भी जुड़ा है। जब तक नए ऑपरेटर और स्थायी रूट्स नहीं जुड़ते, तब तक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। अब नजरें इस बात पर हैं कि तीसरा एयरलाइन ऑपरेटर कब वास्तव में उड़ान शुरू करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com