मुंबई में हुई बाधित हुई मेट्रो सेवा, ये है वजह
- Written By: वैष्णवी वंजारी
मुंबई मेट्रो (फाइल फोटो)
मुंबई: मुंबई (Mumbai News) में बृहस्पतिवार को सुबह तकनीकी खराबी (Technical Glitch) के कारण घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा प्रखंड पर मेट्रो सेवाएं बाधित हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सुबह करीब 10 बजे लगभग 11 किलोमीटर लंबे प्रखंड पर सेवाएं बाधित होने के कारण यात्रियों ने घाटकोपर, अंधेरी और अन्य मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ होने और यात्रियों की लंबी कतार लगने की शिकायत की।
मुंबई मेट्रो वन के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं प्रभावित हुईं। प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी को अभी तक ठीक नहीं किया गया है।
मुंबई मेट्रो वन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो देरी से चल रही थीं। ट्रेन परिचालन नियमित कर दिया गया है। और अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं तथा परिचालन सामान्य हैं। असुविधा के लिए खेद है और आपके सहयोग की सराहना करते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
बढ़ गया मराठी विवाद: संजय निरुपम और मनसे सैनिकों के बीच झड़प, कार की हवा निकाली, फेंकी बोतल
मुंबई: मंत्री गिरीश महाजन से बहस करने वाली महिला पर FIR, भाजपा रैली में ट्रैफिक जाम पर जताई थी नाराजगी
बॉलीवुड अभिनेत्री नहीं है गिरीश महाजन पर भड़कने वाली महिला, BJP आईटी सेल पर महिलाओं को बदनाम करने का आरोप
फैसला लागू होगा या सरकार करेगी पुनर्विचार, जानिए रिक्शा-टैक्सी चालकों की मराठी अनिवार्यता पर क्या है अपडेट
हर दिन तीन लाख से अधिक यात्री घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा मुंबई मेट्रो लाइन 1 का उपयोग करते हैं।
(एजेंसी)
