मुंबई: मंत्री गिरीश महाजन से बहस करने वाली महिला पर FIR, भाजपा रैली में ट्रैफिक जाम पर जताई थी नाराजगी
Mumbai News: मुंबई में भाजपा की रैली के दौरान महिला द्वारा मंत्री गिरीश महाजन से बहस करने पर FIR दर्ज की गई है। यह घटना महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के विरोध में हुई।
Mumbai Girish Mahajan News: महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को लेकर मुंबई में भाजपा की रैली के कारण यातायात जाम होने पर महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को भलाबुरा कहने वाली महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने बताया कि यह शिकायत बुधवार को वर्ली थाने में अधिवक्ता गुणरत्न सदावर्ते की बेटी जेन सदावर्ते ने दर्ज कराई। यह घटना मंगलवार को वर्ली के पॉश इलाके में भाजपा द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान हुई। यह रैली लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को शीघ्र लागू करने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने पर विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए आयोजित की गई थी।
रैली के दौरान मंगलवार को जब महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, तभी एक नाराज महिला ने उनसे बहस करते हुए सड़क जाम करने और यात्रियों को असुविधा पहुंचाने पर कड़ी आपत्ति जताई। महिला ने कहा कि यहां से चले जाइए, आप यातायात जाम कर रहे हैं। उसने यह भी पूछा कि रैली पास के खुले मैदान में क्यों नहीं आयोजित की जा सकती थी।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
कृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
संवैधानिक तंत्र का अपमान बर्दाश्त नहीं सदावर्तेअपनी शिकायत में सदावर्ते ने कहा कि महिला ने हंगामा किया, अपशब्दों का प्रयोग किया, रैली में बाधा डाली और सार्वजनिक अशांति फैलाई। इस देश में मेहनती पुलिस अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, संविधान और संवैधानिक तंत्र का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस से महिला के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज करने का अनुरोध किया।
इससे पहले, मंत्री महाजन ने कहा था कि महिला का गुस्सा कुछ हद तक जायज था, लेकिन उनकी भाषा अनुचित थी। उन्होंने उसके खिलाफ किसी कानूनी कार्रवाई से इनकार किया था। मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने रैली के कारण यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त किया था। पुलिस ने नियमों के कथित उल्लंघन के आरोप में रैली आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
