- Hindi News »
- State »
- Mamata Banerjees New Initiative Scheme To Deliver Ration To Home Started 10 Crore People Will Benefit
ममता बनर्जी की नई पहल; घर तक राशन पहुंचाने की योजना की शुरू, 10 करोड़ लोगों को होगा फायदा
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने मंगलवार को ‘दुआरे राशन योजना’ का उद्घाटन (Inauguration) करते हुए कहा कि इससे राज्य के लगभग 10 करोड़ लोगों को लाभ होगा।
बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने राशन डीलर के लिए कमीशन 75 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में योजना की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘इस ‘दुआरे राशन योजना’ से राज्य के 10 करोड़ लोगों को मदद मिलेगी। मैं सभी राशन डीलर से अनुरोध करूंगी कि इसे सफल बनाएं…कई राज्य पश्चिम बंगाल की योजनाओं का अनुकरण करने की कोशिश कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
पीएम मोदी ने खाई झालमुरी तो ममता बनर्जी पहुंचीं सब्जी मंडी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
बंगाल छोड़ देंगी ममता बनर्जी…बंगाल चुनाव पर सियासत तेज, हरियाणा के मंत्री ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
लोकतंत्र नहीं, आतंक राज! राहुल ने ममता को घेरा, TMC पर लगाया कांग्रेस नेता की हत्या का आरोप, बढ़ा सियासी पारा
बंगाल में ममता और सुवेंदु की रैलियों में भारी बवाल, शोर पर भड़कीं सीएम; बीच में छोड़ा भाषण, भिड़ गए कार्यकर्ता
बनर्जी ने इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत डीलर लाभार्थियों के घर तक राशन पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह से लोगों तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था को लेकर वाहन खरीदने के लिए लगभग 21,000 राशन डीलर को एक-एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने राशन डीलर से योजना पर आपत्ति जताते हुए अदालत का रुख नहीं करने का अनुरोध किया। राशन विक्रेताओं के एक समूह ने योजना के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया था लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।
कार्यक्रम में बनर्जी ने राज्य सरकार के खाद्य और आपूर्ति विभाग के लिए एक ‘वॉट्सऐप चैटबॉट’ और एक मोबाइल ऐप्लिकेशन, ‘खाद्य साथी: अमार राशन मोबाइल ऐप’ की शुरुआत भी की। इस ऐप के जरिए लोगों को राशन कार्ड के लिए आवेदन करने और इसे कैसे करना है, इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी। (एजेंसी)
Mamata banerjees new initiative scheme to deliver ration to home started 10 crore people will benefit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बाघिन की मौत का गहराया रहस्य, वनरक्षक पर हमले के बाद धान के खेत में मिला बाघिन का शव
Apr 27, 2026 | 11:28 AMनागपुर में भर्ती नोटिस पर हाईकोर्ट सख्त, न्यायाधिकरणों की निष्क्रियता पर फटकार; मुख्य सचिव से मांगा जवाब
Apr 27, 2026 | 11:27 AMRelationship Tips: ऑनलाइन डेटिंग में मैच कहीं मुसीबत न बन जाए! इन रेड फ्लैग्स को पहचानना है बेहद जरूरी
Apr 27, 2026 | 11:26 AMभारत-न्यूजीलैंड FTA: कीवी और वाइन होंगे सस्ते, किसानों के लिए डेयरी और दालों पर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Apr 27, 2026 | 11:19 AMटी-20 में अब 200 रन भी कम! जेन नेक्स्ट ने हिला कर रख दिया क्रिकेट जगत, क्या करेंगे गेंदबाज और कप्तान?
Apr 27, 2026 | 11:19 AMरील बनाने के चक्कर में सड़क पर डांस, बाल-बाल बची लड़की; वीडियो वायरल
Apr 27, 2026 | 11:17 AMनींद में लगा पैर तो ले ली जान! सोलापुर के मीनाक्षी नगर में सनसनीखेज मर्डर; आरोपी गिरफ्तार
Apr 27, 2026 | 11:15 AMवीडियो गैलरी

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PM
क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM














