-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Bhabanipur Tmc Vs Bjp Clash Mamata Banerjee Suvendu Adhikari Rally Conflict
बंगाल में ममता और सुवेंदु की रैलियों में भारी बवाल, शोर पर भड़कीं सीएम; बीच में छोड़ा भाषण, भिड़ गए कार्यकर्ता
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
TMC vs BJP Clash: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी की रैलियां आमने-सामने आ गईं। इसके बाद जमकर बवाल हुआ।

सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी, फोटो- नवभारत
Bengal Assembly Elections 2026: बंगाल में चुनाव प्रचार के बीच टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। रैलियों में बज रहे लाउडस्पीकर के शोर से शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और नतीजन ममता बनर्जी ने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया।
कोलकाता की हाई-प्रोफाइल सीट भवानीपुर में शनिवार को उस समय स्थिति युद्ध के मैदान जैसी हो गई जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदुअधिकारी की रैलियां महज 100 मीटर की दूरी पर आयोजित की गईं। चक्रबेरिया रोड पर जब मुख्यमंत्री मंच से जनता को संबोधित कर रही थीं, तभी उन्होंने अचानक अपना भाषण रोक दिया।
ममता ने सुवेंदु पर लगाया आरोप
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पास में हो रही सुवेंदु अधिकारी की सभा में जानबूझकर लाउडस्पीकर की आवाज इतनी तेज कर दी गई है कि उनका भाषण सुनाई न दे सके। इस व्यवधान से नाराज होकर मुख्यमंत्री ने समर्थकों से माफी मांगी और मंच छोड़कर चली गईं।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar By Election: बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न; 34.30% मतदान 3 अगस्त को होगी वोटो की गिनती
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
अमित शाह के पुणे दौरे से पहले सियासी संग्राम: कांग्रेस ने किया काले झंडे दिखाने का ऐलान, BJP ने दी सीधी चुनौती
सिर्फ बदनाम मत करो, बीजेपी का ऑफर और धमकी किसने दी नाम बताओ, अभिजीत दीपके को बावनकुले की चुनौती
‘जय बांग्ला’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजा इलाका
ममता बनर्जी के जाने के बाद टीएमसी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और विरोध जताने के लिए भाजपा की रैली की ओर बढ़ गए, जिससे दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। इस दौरान पूरा इलाका एक तरफ से ‘जय बांग्ला’ और दूसरी तरफ से ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा। स्थिति को बिगड़ते देख रैपिड एक्शन फोर्स और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों गुटों को अलग किया। राहत की बात यह रही कि बड़ी हिंसा भड़कने से पहले ही सुरक्षा बलों ने स्थिति पर काबू पा लिया।
ममता का कानूनी कार्रवाई का संकल्प और सुवेंदु का पलटवार
मंच छोड़ने से पहले ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए उसे ‘अलोकतांत्रिक’ बताया। उन्होंने कहा कि अगर उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में इस तरह से बाधा डाली जा सकती है, तो भाजपा की मानसिकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि वे इस अपमान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी और घोषणा की कि वे अगले ही दिन फिर से उसी स्थान पर अपनी रैली आयोजित करेंगी।
दूसरी ओर, सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के विरोध को उनकी हताशा बताया और इसे ‘जंगलराज’ व ‘गुंडाराज’ की निशानी करार दिया। उन्होंने कहा कि मुकाबला अब एकतरफा नहीं है और बंगाल को बचाने के लिए गुंडों को भगाना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: पत्थरबाजी, देसी बम और लाठीचार्ज, वोटिंग के बीच सुलग उठा बंगाल; नहीं थम रहा TMC कार्यकर्ताओं का उपद्रव
2026 की चुनावी जंग का केंद्र बना भवानीपुर
भवानीपुर सीट को ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ माना जाता है, जहां से वे 2011 से लगातार तीन बार जीत हासिल कर चुकी हैं। इस बार यहां का मुकाबला काफी हाई-प्रोफाइल है क्योंकि 2021 में नंदीग्राम में ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी इस बार नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों जगह से मैदान में हैं।
Bhabanipur tmc vs bjp clash mamata banerjee suvendu adhikari rally conflict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा, पढ़ें आज का राशिफल और व्यापारिक संकेत
Jul 31, 2026 | 12:15 AMअजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PMद ट्रेटर्स 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, करण जौहर के शो में शहनील गिल से श्वेता तिवारी तक मचाएंगे धमाल
Jul 30, 2026 | 11:06 PMMumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार
Jul 30, 2026 | 11:04 PMजम्मू-कश्मीर के रियासी में बड़ी कार्रवाई: UAPA के तहत पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकी हैंडलर्स की संपत्ति अटैच
Jul 30, 2026 | 10:57 PMISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Jul 30, 2026 | 10:55 PMSawan Somwar: बेलपत्र तोड़ने से लेकर शिवलिंग पर चढ़ाने तक हर नियम है जरूरी! जानिए किस दिन नहीं तोड़ना चाहिए
Jul 30, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM













