- Hindi News »
- State »
- Major Fire Breaks Out On Second Floor Of Building In Mumbais Kamathipura
मुंबई के कमाठीपुरा में इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
- Written By: शुभम सोनडवले

मुंबई. मुंबई (Mumbai) के मशहूर कमाठीपुरा (Kamathipura) में मंगलवार को एक इमारत की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लगी। आग कमाठीपुरा इलाके की गली नंबर 3 में स्थित बिल्डिंग में लगी है जो ग्रांट रोड स्टेशन के पास स्थित है। हालांकि, इस घटना में कोई घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।
मुंबई दमकल विभाग के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई कहा, “मुंबई के ग्रांट रोड इलाके के कमाठीपुर इलाके की गली नंबर 3 में आग लग गई। आग एक इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। किसी की कोई सूचना नहीं है आग की घटना में अभी भी घायल हुए हैं।”
#Fire in #Kamathipura 4th lane#Mumbai pic.twitter.com/AvKPlQ0GPi — Gallinews.com (@gallinews) February 6, 2024
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिण मुंबई में ग्रांट रोड के पास कमाठीपुरा की गली नंबर तीन में बिल्डिंग नंबर 36/38 में आग लगी थी। जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई थी। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की कोई खबर नहीं है। इमारत के सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। दमकल विभाग की कम से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। दमकल कर्मियों ने आग बुझा दी है। फिलहाल, आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी है। हालांकि, दमकल विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
अश्विनी भिडे बनीं BMC की पहली महिला आयुक्त, मुंबई में ‘महिला नेतृत्व’ मजबूत
वडोदरा-नागदा खंड पर ‘कवच 4.0’ का सफल संचालन, पश्चिम रेलवे के जीएम ने दिखाई कवच-युक्त ट्रेन को हरी झंडी
पश्चिम रेलवे पर पहला ग्रीनफील्ड गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, 8 माह में किया निर्माण, जीएम ने किया उद्घाटन
कांग्रेस के रेड कॉरिडोर को मोदी सरकार ने ग्रोथ में बदला, श्रीकांत शिंदे ने नक्सलवाद पर कांग्रेस को घेरा
इससे पहले, गुरुवार (25 जनवरी) और शुक्रवार (26 जनवरी) की रात को कमाठीपुरा के प्रसिद्ध लकड़ा बाजार में भीषण आग लग गई थी। 18 घंटे की लंबी मशक्कत के बाद आखिरकार अग्निशमन विभाग आग पर काबू पाने में सफल रहा। इस घटना में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि, लगभग 600 दुकानें जलकर खाक हो गई थी। आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
Major fire breaks out on second floor of building in mumbais kamathipura
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: कहीं दुनिया को खाक न कर दे ट्रंप की युद्ध लिप्सा, अमेरिका में 80 लाख लोगों का प्रदर्शन
Mar 31, 2026 | 07:17 AMअमित शाह का संसद में बड़ा विस्फोट, क्या राहुल गांधी और नक्सलियों के बीच ‘कनेक्शन’ का आरोप, जानें क्या कहा
Mar 31, 2026 | 07:17 AMLIVEआज की ताजा खबर 31 मार्च LIVE: आज गुजरात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 हजार करोड़ की देंगे सौगात
Mar 31, 2026 | 07:14 AMनागपुर: पूनम टावर-चैंबर्स अवैध निर्माण पर हाई कोर्ट सख्त, मालिक को खर्च जमा करने का आदेश
Mar 31, 2026 | 07:12 AMअग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों का खुला पिटारा… दिल्ली पुलिस और कई राज्यों में मिलेगा भारी आरक्षण
Mar 31, 2026 | 07:00 AMकम बजट में सफर: 5000 रुपये में घूमें भारत की ये 4 खूबसूरत जगहें, यादगार बनेगा आपका ट्रिप
Mar 31, 2026 | 07:00 AMसूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन, जेनिफर सिमंस ने दी श्रद्धांजलि, देश में शोक की लहर
Mar 31, 2026 | 06:57 AMवीडियो गैलरी

यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM
CAPF बिल पर राज्यसभा में हंगामा, संजय सिंह ने उठाया पुलवामा शहीदों का मुद्दा; जानें क्या कहा?
Mar 30, 2026 | 10:33 PM
सीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम
Mar 30, 2026 | 10:15 PM
चुनावी हिंसा से लेकर ‘पहचान’ की जंग तक, आखिर क्यों पश्चिम बंगाल बना है भारतीय राजनीति का केंद्र बिंदु- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:49 PM
कटनी में कलयुगी मां-बाप की करतूत, ट्रेन के टॉयलेट में फेंकी गई नवजात बच्ची; RPF ने बचाई जान- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:43 PM
नक्सलवाद बनाम लोकतंत्र, अमित शाह ने बताया कैसे मोदी सरकार में खत्म हो रहा लाल आतंक- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:38 PM














