महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश (डिजाइन फोटो)
नागपुर: मार्च महीने में जहां भीषण गर्मी का मौसम होता है वही इस साल मौसम का मिजाज कुछ अलग ही नजर आ रहा है। महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश (Maharashtra Rain Alert) का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल बीते तीन-चार दिनों से महाराष्ट्र में बारिश अपना कहर बरपा रही है। आज भी विदर्भ-मराठवाड़ा में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी मौसम (Maharashtra Today Weather Update) विभाग ने दी है और इसके साथ ही महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। आइए जानते है विस्तार से क्या कहता है मौसम विभाग…
इसके साथ ही आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में बेमौसम बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इस समय बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ जिले भी मानसून से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। जिससे खेतों में रबी सीजन की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
ऐसे में अब बारिश से बुरी तरह प्रभावित होने के बाद किसान सोच रहे हैं कि बेमौसम बारिश का यह संकट कब दूर होगा। इसी तरह भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जिसमें कहा गया है कि आज फिर तेज हवा और तूफान के साथ बेमौसम बारिश हो सकती है।
बता दें कि आज से अगले तीन से चार दिनों तक छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ ओले गिरने की भी आशंका है। मध्य भारत और पूर्वी भारत में बारिश का अलर्ट बढ़ सकता है।
[blurb content=””]
वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक महाराष्ट्र पर बेमौसम संकट जारी रहेगा और विदर्भ और मराठवाड़ा में ओलावृष्टि हो सकती है। विदर्भ के भंडारा, गोंदिया, नागपुर, वर्धा जिलों में आज ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है और इन जिलों को ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। मराठवाड़ा के कुछ जिलों में भी बारिश की चेतावनी दी गई है।
वहीं, मुंबई पुणे में तापमान थोड़ा कम होने और रातें ठंडी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि विदर्भ को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में आज फिर से बेमौसम बारिश की अपना कहर बरपाने की संभावना है।