अरे यार चुप रहो…बीच मैच में उछल रही साक्षी को महेंद्र सिंह धोनी ने कराया शांत, VIDEO हो रहा वायरल
Sakshi Dhoni Viral Video: दूसरी पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बाद साक्षी धोनी खुशी से उछल पड़ीं। इस पर धोनी का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
साक्षी को महेंद्र सिंह धोनी ने कराया शांत (Image- Social Media)
Sakshi Dhoni MS Dhoni Viral Video: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प पल देखने को मिला, जब एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी कैमरे में जश्न मनाती नजर आईं। हालांकि बाद में पता चला कि वह विकेट नहीं था और यह मजेदार पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
दरअसल, यह घटना मैच के आखिरी ओवरों में हुई, जब जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे। पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर सैम करन ने शॉट खेला, जो सीधे बुमराह की तरफ गया। साक्षी को लगा कि बुमराह ने शानदार कैच पकड़ लिया है और भारत को अहम विकेट मिल गया है। इसी खुशी में वह अपनी सीट से उछलकर जश्न मनाने लगीं।
धोनी का वीडियो वायरल
लेकिन असल में गेंद बल्ले से लगने के बाद पहले जमीन से टकरा चुकी थी और उसके बाद बुमराह ने उसे पकड़ा था। इसलिए इसे कैच नहीं माना गया और बल्लेबाज आउट नहीं हुआ। उस समय एमएस धोनी बुमराह की गेंदबाजी पर ताली बजा रहे थे। जब उन्होंने देखा कि साक्षी विकेट समझकर जश्न मना रही हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए उन्हें बताया कि यह विकेट नहीं है और शांत होकर बैठने का इशारा किया।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
Women’s T20 World Cup में खेलने वालीं ये हैं 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय स्टार भी शामिल
Women’s T20 World Cup में भारत की नजरें ट्रॉफी पर, इन बड़ी वजहों से Team India को माना जा रहा प्रबल दावेदार
Women’s T20 World Cup: इन पांच युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें, नंदिनी शर्मा का नाम भी है शामिल
Funniest moment of the match when Sakshi bhai started celebrating the bump catch pic.twitter.com/Do0SK2WWYo — Sunil The Cricketer (@1sInto2s) March 5, 2026
धोनी का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। बाद में वह खुद भी साक्षी की जल्दबाजी में किए गए जश्न पर हंसते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे मैच का सबसे मजेदार पल बता रहे हैं।
भारत चौथी बार फाइनल में
इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली। भारत द्वारा दिए गए 254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी।
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले टीम इंडिया 2007, 2014 और 2024 में फाइनल खेल चुकी है। इस तरह भारत टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने वाली टीम बन गया है। टीम इंडिया अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
सेमीफाइनल में बने कई बड़े रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के इस सेमीफाइनल मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी बने। मैच में कुल 34 छक्के लगे, जो टी20 वर्ल्ड कप के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले इसी टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच में 31 छक्के लगे थे।
यह भी पढ़ें- वानखेड़े में गूंजा ‘चक दे इंडिया’, भारत चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में, लेकिन फैंस का दिल जीत गए बेथल
दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर मैच में कुल 73 बाउंड्री लगाईं, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 2016 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के मैच में 61 बाउंड्री लगी थीं। इसके अलावा इस मुकाबले में कुल 499 रन बने, जो मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन वाले मैचों में से एक है। इससे ज्यादा रन सिर्फ 2023 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में बने थे, जब दोनों टीमों ने मिलकर 517 रन बनाए थे।
