ज्यादा स्किनकेयर कहीं खराब न कर दे चेहरा? जानें वो संकेत जो बताते हैं आपकी त्वचा की जरूरत
Skincare Overuse Warning Signs: आजकल लोग ग्लोइंग स्किन के लिए कई तरह के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा स्किनकेयर भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
स्किन केयर करती महिला (सौ. फ्रीपिक)
Over Skincare Side Effects: ग्लोइंग स्किन के लिए सीरम, टोनर, मॉइस्चराइजर और ढेरों क्रीम का इस्तेमाल आज एक ट्रेंड बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा स्किनकेयर आपकी त्वचा के प्राकृतिक सुरक्षा कवच को तबाह कर सकता है। इसे ओवर-स्किनकेयर सिंड्रोम’ कहते हैं जो त्वचा को खूबसूरत बनाने के बजाय उसे बीमार कर देता है।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को देखकर आजकल लोग 7-स्टेप या 10-स्टेप स्किनकेयर रूटीन फॉलो कर रहे हैं। लेकिन हर त्वचा अलग होती है और उस पर ढेरों केमिकल्स की लेयरिंग करना उसे समय से पहले बूढ़ा और संवेदनशील बना सकता है।
क्या है ओवर-स्किनकेयर सिंड्रोम
जब हम अपनी त्वचा की जरूरत से ज्यादा प्रोडक्ट्स, खासकर एक्टिव इंग्रीडिएंट्स जैसे रेटिनॉल, विटामिन-सी और एसिड्स (AHA/BHA) का इस्तेमाल करते हैं तो त्वचा का पीएच (pH) संतुलन बिगड़ जाता है। इससे त्वचा का नेचुरल बैरियर टूट जाता है जिससे बाहरी बैक्टीरिया और प्रदूषण सीधे स्किन के अंदर जाकर नुकसान पहुंचाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Summer Eye Care: गर्मी के मौसम में कैसे रखें आंखों का ख्याल? बस ये चीजें शामिल कर लें अपनी डाइट में
Autism Awareness: ऑटिज्म क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके
Tripti Dimri Inspired Looks: इस समर तृप्ति डिमरी के इन स्टाइलिश आउटफिट्स से लें फैशन इंस्पिरेशन
Face Pack For Pigmentation: झाइयों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करेंगे ये 5 होममेड फेस पैक
यह भी पढ़ें:- झड़ते बालों से हैं परेशान? अंडे में मिलाकर लगाएं ये 2 खास चीजें, 7 दिनों में दिखेगा फर्क!
ज्यादा स्किनकेयर के संकेत
- अगर क्रीम लगाने के बाद त्वचा गुलाबी या लाल रहने लगी है और जलन होती है तो समझ लें कि आपकी स्किन बर्न हो रही है।
- जब आप बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स लगाते हैं तो पोर्स बंद हो जाते हैं जिससे अचानक मुहांसे और छोटे-छोटे दाने निकलने लगते हैं।
- स्किन बैरियर डैमेज होने पर त्वचा या तो बहुत ज्यादा ड्राई होकर फटने लगती है या खुद को बचाने के लिए बहुत ज्यादा तेल छोड़ने लगती है।
- ज्यादा एक्सफोलिएशन से त्वचा की ऊपरी परत इतनी पतली हो जाती है कि नसें तक दिखाई देने लगती हैं।
बचाव के तरीके
एक अच्छा स्किनकेयर रूटीन सादा होना चाहिए। दिन में केवल एक जेंटल क्लींजर, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन ही काफी है। अगर आप एक्टिव सीरम का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो एक समय में केवल एक ही प्रोडक्ट का चुनाव करें। ओवर स्किन केयर कई बार चेहरे के लिए खतरनाक हो सकता है।
त्वचा को ठीक होने के लिए सांस लेने की जरूरत होती है। हफ्ते में एक बार स्किन फास्टिंग करें यानी उस दिन चेहरे पर पानी के अलावा कुछ न लगाएं। स्किनकेयर एक इलाज है मेकअप नहीं बल्कि जरूरत के अनुसार ही इस्तेमाल करना समझदारी है।
