नागपुर मनपा: अग्निशमन समिति का चुनाव टला; माया इवनाते की जगह नई महिला सदस्य की होगी एंट्री, आज होगा चुनाव
Nagpur NMC Special Committees: अग्निशमन समिति का चुनाव टला। माया इवनाते की जगह नई महिला सदस्य की होगी एंट्री। 9 अन्य समितियों के सभापति-उपसभापति तय।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर मनपा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Fire Committee Election Postponed: राज्यसभा के लिए भाजपा की ओर से नाम घोषित होने के बाद भले ही अग्निशमन समिति के सभापति पद के लिए नामित मायाताई इवनाते के नामांकन को लेकर कई तरह की अटकलें लगती रही हों, किंतु गुरुवार को उस समय सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया, जब भाजपा ने अग्निशमन समिति के लिए किसी का भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
बताया जाता है कि अब अग्निशमन समिति में बतौर सदस्य चुनी गईं मायाताई इवनाते द्वारा समिति की सदस्यता से इस्तीफा दिया जाएगा। इसके बाद भाजपा की ओर से नए सदस्य का नाम दिया जाएगा। चूंकि भाजपा ने इस बार मनपा में महिला राज स्थापित करने का संकल्प किया है। ऐसे में मायाताई इवनाते के स्थान पर नए महिला सदस्य का चयन होगा। इसके बाद ही अग्निशमन समिति के सभापति और उपसभापति का चुनाव होगा।
केवल 9 विशेष समितियों के लिए नामांकन
मनपा की 9 विशेष समितियों के सभापति और उपसभापति पदों के चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन पत्र स्वीकार किए गए। मनपा की निगम सचिव डॉ. रंजना लाडे ने ये आवेदन पत्र स्वीकार किए। इन विशेष समितियों के लिए नामांकन की प्रक्रिया मनपा मुख्यालय स्थित डॉ. पंजाबराव देशमुख स्मृति स्थायी समिति सभागृह में संपन्न हुई।
सम्बंधित ख़बरें
लोकल ट्रेन में 15 घंटे तक बेहोश पड़ा रहा यात्री ! रेल पुलिस सहित किसी ने नहीं ली सुध
शिवसेना का मिशन 22 जिप-225 पंचायत समिति इलेक्शन, हर मंत्री को दी गई 2 जिलों की जिम्मेदारी
सोलर पावर से जगमग होंगे एसटी डिपो, 2.57 MW ग्रिड सोलर प्रोजेक्ट को मंज़ूरी
चालीसगांव रेल-ओवर-रेल फ्लाईओवर को मिली मंजूरी, 263.86 करोड़ रुपए होंगे खर्च, कई क्रॉसिंग से मिलेगी मुक्ति
जिन समितियों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, उनमें स्थापत्य, प्रकल्प, चिकित्सा सेवा एवं स्वास्थ्य, विधि, शिक्षा, स्लम उन्मूलन एवं आवास, खेल, महिला एवं बाल कल्याण, जल प्रदाय तथा कर निर्धारण एवं कर संग्रह समितियां शामिल हैं। अग्निशमन और विद्युत विशेष समितियों के सभापति एवं उपसभापति पद के लिए किसी भी उम्मीदवार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ।
आज होगा चुनाव
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित समितियों के सभापतियों का चुनाव 6 मार्च को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। यह पूरी चुनावी प्रक्रिया डॉ. पंजाबराव देशमुख स्मृति स्थायी समिति सभागृह में आयोजित की जाएगी। चुनाव से पहले उम्मीदवारों की अंतिम सूची मनपा कार्यालय द्वारा प्रकाशित की जाएगी।
इस तरह होंगे सभापति और उपसभापति
निर्माण एवं परियोजनाओं पर विशेष समिति
सभापति- अश्विनी जिचकर
उपसभापति- प्रदीप पोहाणे
चिकित्सा सेवाओं और स्वास्थ्य संबंधी विशेष समिति
सभापति- मनीषा अतकरे
उपसभापति- श्रीकांत अगलावे
विधि विशेष समिति
सभापति- निधि तेलगोटे
उपसभापति- संजयकुमार बालपांडे
शिक्षा संबंधी विशेष समिति
सभापति- संतोष देवी लड्ढा
उपसभापति- भारती बुंदे
गलिच्छ वस्ती निर्मूलन एवं मकान निर्माण विशेष समिति
सभापति- रुतिका मसराम
उपसभापति- संदीप गवई
यह भी पढ़ें – खापरखेड़ा-कोराड़ी रोड पर कत्लेआम! पत्नी ने पर्स से निकाला सत्तूर, पति ने सरेराह उतारा प्रेमी को मौत के घाट
खेल विशेष समिति
सभापति- दर्शनी धवड
उपसभापति- संजय चावरे
महिला एवं बाल कल्याण संबंधी विशेष समिति
सभापति- सारिका नांदुरकर
उपसभापति- तारा यादव
जल आपूर्ति विशेष समिति
सभापति- दिव्या धुरडे
उपसभापति- विजय (पिंटू) झलके
कर वसूली और कर संग्रह पर विशेष समिति
सभापति- सरिता कावरे
उपसभापति- वीरेन्द्र कुकरेजा
