Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: औरंगाबाद पहुंची अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, जाएंगी एलोरा की गुफा, घृष्णेश्वर मंदिर

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Feb 07, 2023 | 01:49 PM

Image-Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

औरंगाबाद: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन मंगलवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में पहुंचीं जहां वह बुधवार को विश्वप्रसिद्ध एलोरा की गुफाओं को देखने जाएंगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्लिंटन दो दिनों से गुजरात यात्रा पर थीं। वह मंगलवार दोपहर यहां पहुंचीं और खुलताबाद शहर के लिए रवाना हुईं जहां वह रात्रि विश्राम करेंगी। अधिकारी ने कहा कि बुधवार को वह घृष्णेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगी जो देश में 12 वां ज्योतिर्लिंग है और एलोरा की गुफा जाएंगी। उन्होंने बताया कि उनकी औरंगाबाद यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए करीब 100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

क्लिंटन ने सोमवार को दिवंगत कार्यकर्ता इला भट्ट द्वारा वित्त पोषित सेल्फ एम्प्लॉयड विमेंस एसोसिएशन (सेवा) के सहयोग से जलवायु परिवर्तन में लड़ाई के मकसद से महिलाओं के लिए पांच करोड़ डॉलर के ‘ग्लोबल क्लाइमेट रेजिलिएन्स फंड’ की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि यह कोष जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए महिलाओं और समुदायों को सशक्त करेगा और नए आजीविका संसाधन और शिक्षा प्रदान करने में मदद करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को सुनाई 20 साल कारावास की सजा

3.5 साल बाद गोंदिया नप को मिले निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गोंदिया नप का गठन शुरू, 16 जनवरी को पहली बैठक

अमरावती में EVM गोदाम का निरीक्षण, EVM सुरक्षा में कोई चूक नहीं चलेगी: सौम्या शर्मा चांडक

अकोला में स्मार्ट मीटर से अब सटीक बिलिंग, बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी; मुफ्त लग रहे स्मार्ट मीटर

 

#HillaryClinton will arrive in #Maharashtra‘s Aurangabad district today where she will visit the world famous Ellora Caves on Wednesday. She was on a visit to Gujarat for the last two days where she attended a programme to mark 50 years of #SEWA. — #Aurangabad (@hashaurangabad) February 7, 2023

उन्होंने एक ट्रेड यूनियन के तौर पर सेवा के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया और जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को श्रद्धांजलि दी जिनका पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था। क्लिंटन ने सोमवार को गुजरात में ‘कच्छ के छोटा रण’ में नमक के मैदान में काम करने वाले मजदूरों से मुलाकात की और नमक बनाने की विधि तथा उन्हें किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसके बारे में जाना। (एजेंसी)

Maharashtra former us secretary of state hillary clinton reached aurangabad will visit ellora cave ghrishneshwar temple

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2023 | 01:49 PM

Topics:  

  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.