Amravati Crime Branch News: अमरावती शहर अपराध शाखा ने नागपुरीगेट थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व दो आरोपियों के पास से 2 किलो 80 ग्राम एमडी जब्त की थी। जिसकी कीमत 3 करोड़े के आसपास थी।
पुलिस ने राजस्थान से एमडी की बिक्री करने वाले बिचौलिया और एमडी निर्माता को हिरासत में लिया है। इन आरोपियों की राजस्थान और एमपी की पुलिस को तलाश थी। जिन पर कई मामले दर्ज होने की जानकारी अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण ने दी। गिरफ्तार आरोपियों में मांगीलाल गणपतसिंग सिंघावत 48, मिदियान, मकराना, डिंडवाना, राजस्थान व विष्णुलाल मोहनलाल गायटी 32, मोहेडा, अरनोड, प्रतापगढ, राजस्थान का समावेश है।
इसमें अन्य मुख्य आरोपी राधेश्याम श्रीपाद दमामी कोडिनेरा, अरनोड, प्रतापगढ, राजस्थान फरार बताया गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। फोटो राजस्थान आरोपी1,2अपराध शाखा की टीम ने 8 मार्च 2026 को नागपुरीगेट थाना क्षेत्र के लालखडीसुकली मार्ग पर दो आरोपियों के पास से मोपेड में वाहन में रखी 2 किलो 20 ग्राम एमडी जब्त की थी जिसकी कीमत 3 करोड़ के आसपास थी।
यह अमरावती शहर पुलिस की एमडी के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई थी। पुलिस ने आरोपी अब्दुल फहीम 25, आझाद नगर, अमरावती व शेख आयान शेख रमजान 20, द्वारका नगर अमरावती को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में यह सामने आया था कि यह एमडी मुंबई के अजिम नामक युवक से लाई थी।
यह एमडी फरवरी माह में भी अमरावती में आई थी, लेकिन उसकी पेमेंट नहीं होने से वह वापिस ले गए थे। अजिम है इंटरनेशनल तस्कर पीआई संदीप चव्हाण ने बताया कि अजिम यह इंटरनेशनल तस्कर है। वह अमरावती में एमडी ड्रग्स सप्लाय करता है। 22 मार्च को अजिम एमडी की खेप देने के लिए अमरावती आया था।
इसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने नागपुरीगेट थाना क्षेत्र के लालखडी से रिंग रोड पर जाल बिछाकर अजिम असद और शेख समीर शेख अमीर को हिरासत में लिया था। उनके पास से 78 ग्राम एमडी जब्त की थी। इसके बाद पुलिस ने यह माल लेनेवाले अमरावती के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
हवाला के जरिए रुपयों का लेनदेनपुलिस ने बताया कि एमडी बिक्रीखरीदी के रुपयों का व्यवहार हवाला के द्वारा किया जाता है। मुंबई, नागपुर, जयपुर, जोधपुर के हवाला के जरिए रूपयों की लेनदेन होती है। वहीं एमडी के आरोपी वॉट्सएप कॉलिंग के जरिए सभी व्यवहार करते हैं।
अजिम से मिला राजस्थान कनेक्शनपुलिस ने अजीम से पूछताछ करने के बाद एमडी राजस्थान से लाने की बात सामने आई। इसके बाद मांगीलाल सिंघावत का नाम सामने आया है। पुलिस ने इसके बाद ग्राहक बनकर मांगीलाल की तलाश में राजस्थान में गई।
जहां मांगीलाल के पास ग्राहक बनकर गए। वह बिचौलिया रहने से वह एमडी देने तैयार हो गया। मांगीलाल ने विष्णुलाल से संपर्क कर एमडी खेप के बारे में जानकारी दी।
रिंछा के ढाबे पर हुआ ट्रैप मांगीलाल ने सौदे के लिए रिंछा स्थित एक ढाबे पर बुलाया। एमडी निर्माता को संदेह न हो इसलिए पुलिस के जवान पांच किलोमीटर दूरी पर खड़े थे। ट्रैप वाली जगह पर दो ही जवान रेत छानते हुए रखे गए थे।
इस बीच दो बार विष्णुलाल के सहयोगी उक्त मौके पर रेकी करने आए, उन्हें कोई संदेह नहीं हुआ। इसके बाद 3।30 बजे विष्णुलाल कार से आया। और सौदे के लिए मांगीलाल के टेबल पर बैठा, इसका इशारा मिलते ही पुलिस के जवानों ने उसे पकड़ना शुरु किया, लेकिन विष्णुलाल ने पुलिस जवानों से हाथापाई शुरू रखी।
दूर खड़े अपराध शाखा के कर्मी कुछ मिनटों में मौके पर पहुंचे और मांगीलाल और विष्णुलाल को हिरासत में लिया। विष्णुलाल व राधेश्याम चलाता था फैक्ट्रीपीआई चव्हाण ने बताया कि आरोपी विष्णुलाल गायटी और उसका दोस्त राधेश्याम दमानी दोनों मिलकर प्रतापगढ के रिंछा में एमडी बनाने की फैक्ट्री चलाते थे।
हाल ही में कुछ दिनों पूर्व प्रतापगढ पुलिस ने फैक्ट्री पर छापा मारकर करोडों रूपए का माल जब्त किया था। वहीं पुलिस ने विष्णुलाल के मोबाइल से एमडी बनाने की सामग्री व केमिकल के फोटो मिले है। अमरावती में 2।80 किलोग्राम की एमडी राजस्थान से भेजी गई थी।