Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र : जुलूस में औरंगजेब के पोस्टर लहराने के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज

  • By काजल चोपड़े
Updated On: Jun 06, 2023 | 09:46 AM

File Pic

Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदनगर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के अहमदनगर (Ahmednagar) जिले में एक जुलूस के दौरान मुगल शासक औरंगजेब (Aurangzeb Posters) के पोस्टर लहराने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया है। भिंगार कैम्प के एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह जुलूस रविवार सुबह नौ बजे फकीरवाड़ा इलाके में निकाला गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘जुलूस में संगीत और नृत्य के बीच चार लोगों ने औरंगजेब के पोस्टर लहराए। इन चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की एक समुदाय द्वारा दूसरे समुदाय को भड़काने की मंशा से किया कृत्य, धार्मिक भावनाओं को आहत करने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

सम्बंधित ख़बरें

बेकाबू ट्रेलर ने दो मजदूरों को कुचला, सावंगा में इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स कंपनी में दर्दनाक हादसा

85.030 ग्राम एमडी समेत 12.71 लाख रुपए का माल जब्त, एमडी तस्करों पर लगा मकोका

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुशासन का संकल्प, मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक ने तैयारियों का जायजा

Thane News: शिवसेना को बड़ा राजनीतिक संबल, सैकड़ों रिक्शा चालक शिवसेना में शामिल

इससे पहले सोमवार को, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई औंरगजेब का पोस्टर लहराता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस देश और राज्य में, हमारे पूजनीय देवता छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज हैं।”

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधान परिषद सदस्य अंबादास दानवे ने आरोप लगाया कि सरकार ऐसी घटनाओं के सामने आने पर सख्त कार्रवाई के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन करती कुछ नहीं है।(एजेंसी)

Maharashtra case filed against four people for waving posters of aurangzeb in the procession

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2023 | 09:46 AM

Topics:  

  • Ahmednagar News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.