Mumbai Traffic Police का ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान, 28 दिन में हजारों चालान
Mumbai Traffic Police ने 28 दिन के विशेष अभियान में सख्ती दिखाते हुए हजारों चालकों पर कार्रवाई की। रॉन्ग साइड ड्राइविंग, सिग्नल जंपिंग और नो-एंट्री उल्लंघन पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई ट्रैफिक पुलिस (फाइल फोटो: ANI)
Mumbai Traffic Police Zero Tolerance: देश की आर्थिक राजधानी में बेकाबू ट्रैफिक और सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है।
12 मार्च से 08 अप्रैल, 2026 तक चलाए गए 28 दिवसीय विशेष अभियान के तहत पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस‘ की नीति अपनाते हुए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर अनुशासन कायम करना और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना था। Mumbai Traffic Police द्वारा जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो पुलिस ने रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ 3,698 चालकों पर कार्रवाई की है, और उनसे करीब 55 लाख 47 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
सम्बंधित ख़बरें
Fragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
MLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
Styling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
16 लाख लीटर डीजल बचत का सुझाव, स्कूल बस संचालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज; 40 हजार बसों के संचालन पर संकट
एक्शन मोड में Mumbai Traffic Police
इसी तरह पुलिस ने सिग्नल तोड़ने वाले 47,459 चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, उन पर 4,65,59,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। जबकि नो-एंट्री में प्रवेश करने वाले 22,650 ड्राइवरों के खिलाफ 2,70,37,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
ये भी पढ़ें :- Mira Bhayandar में हॉकर समिति की अधिसूचना जारी, वेबसाइट पर न होने से असमंजस
रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर विशेष रूप से रहा फोकस
- इस विशेष अभियान के तहत पुलिस का मुख्य फोकस तीन बड़े नियमों के उल्लंघन पर था, जो न केवल ट्रैफिक जाम का कारण बनते हैं, बल्कि जानलेवा भी सिद्ध होते हैं। इनमें रॉन्ग साइड ड्राइविंग (गलत दिशा में वाहन चलाना), सिग्नल जंपिंग और नो एंट्री वायलेशन शामिल रहे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गलत दिशा में गाड़ी चलाना महज एक साधारण उल्लंघन नहीं है। बल्कि अन्य सडक उपयोगकर्ताओं की जान जोखिम में डालने वाला गंभीर अपराध है। जिसे रोकने के लिए इस बार रिकॉर्ड स्तर पर कार्रवाई की गई है।
- हालांकि यह विशेष अभियान औपचारिक रूप से समाप्त हो गया है। लेकिन मुंबई की सड़कों पर निगरानी कम नहीं होगी, शहर का एडाप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम और हाई-टेक सीसीटीवी नेटवर्क (तीसरी आंख) चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस का यह कड़ा सदेश उन चालकों के लिए है जो जल्दबाजी में सुरक्षा से समझौता करते हैं। अब मुंबई की सड़कों पर नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रहेगी।
