- Hindi News »
- State »
- Maharashtra Aimim Workers Put Up Banners In Support Of Hijab
महाराष्ट्र: AIMIM कार्यकर्ताओं ने हिजाब के समर्थन में लगाए बैनर
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
औरंगाबाद/महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के बीड शहर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम छात्राओं के लिए हिजाब (Hijab) के समर्थन में बैनर लगाए और कहा कि भारतीय संविधान नागरिकों को उनकी धार्मिक संस्कृति का पालन करने का अधिकार देता है। बीड के बशीरगंज और करंजा इलाकों में सोमवार को ‘पहले हिजाब फिर किताब’ का संदेश देने वाले बैनर सोमवार को लगाए गए और मंगलवार को हटा दिए गए।
इस बीच, पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य इम्तियाज जलील ने गैर-मुस्लिम महिलाओं से इस मुहिम के प्रति एकजुटता दिखाने के लिये विरोध स्वरूप ‘हिजाब’ पहनने की अपील की। बीड शहर थाने के निरीक्षक रवि सनप ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘बीड में स्थिति शांतिपूर्ण है। हमने उन्हें (कार्यकर्ताओं को) बताया कि उन्होंने बिना अनुमति के बैनर लगाए है। वे मान गए और बैनर हटा दिए गए।”
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
नागपुर: भारत दुर्गा मंदिर का भव्य भूमि पूजन, मोहन भागवत और गडकरी की मौजूदगी में बागेश्वर बाबा ने दिया बड़ा बयान
मीरा-भाईंदर: टेंबा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री सरनाईक का सख्त एक्शन
दर्यापुर SBI शाखा में पासबुक प्रिंटिंग मशीन ठप अजय, सतीश
बीड में एआईएमआईएम की छात्र इकाई के सदस्य लुकमान फारूकी ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक व्यक्ति को उसकी धार्मिक संस्कृति का पालन करने का अधिकार देता है और जो लोग हिजाब का विरोध करते हैं उन्हें संविधान पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमने इस संदेश को पहुंचाने के लिए एक दिन के लिए बीड में हिजाब के समर्थन में बैनर लगाए थे।”
औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले जलील ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, “(मैं) अपनी गैर-मुस्लिम बहनों से साथ आने और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए हिजाब पहनने का अनुरोध करता हूं। यह उन तत्वों पर एक कड़ा तमाचा होगा जो चाहते हैं कि स्कूलों और कॉलेजों में दोस्तों के बीच विभाजन पैदा हो। विविधता में एकता भारत की सुंदरता है।” (एजेंसी)
Maharashtra aimim workers put up banners in support of hijab
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सस्ती फ्लाइट अब ChatGPT पर, अब कम पैसों में ट्रैवल करना हुआ आसान
Apr 25, 2026 | 03:43 AMAaj Ka Rashifal 25 April: शनिवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक को अपार सफलता; जानें अपना भविष्यफल
Apr 25, 2026 | 12:05 AMChar Dham Yatra: सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का क्या महत्व है? जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा
Apr 24, 2026 | 11:38 PMBroom Vastu Rules: झाड़ू लगाने से पहले ये बातें अच्छे से गांठ बांध लें, वरना कंगाली का खतरा!
Apr 24, 2026 | 11:22 PMShivling Puja Mistakes: शिवलिंग की पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां, सब हो जाएगा उलटा!
Apr 24, 2026 | 10:59 PMUP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PMकुवैत सीमा पर इराक से बड़ा ड्रोन हमला: उत्तरी चौकियों को बनाया निशाना, क्या फिर मंडरा रहा है युद्ध का खतरा?
Apr 24, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM














