Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक बिल्ली बनी 60 हजार लोगों के जी का जंजाल, 8 घंटों तक सहना पड़ा गर्मी का सितम, जानें पूरा माजरा

शहर की बत्ती गुल होने के पीछे एक बिल्ली (Cat) है।

  • By काजल चोपड़े
Updated On: Mar 24, 2022 | 11:42 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे, महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) के पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। यहां पर एक बिल्ली (Cat) के कारण 60 हजार लोगों के घरों की बत्ती गुल (Power Outage) हो गई थी। बुधवार को पिंपरी चिंचवड (Pimpri Chinchwad) शहर के कुछ इलाकों में सुबह लाइट चली गई थी, इसके बाद दोपहर को बत्ती आ गई। हालांकि, बत्ती गुल होने के पीछे का कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

मिली हुई जानकारी के अनुसार, शहर की बत्ती गुल होने के पीछे एक बिल्ली (Cat) है। जी हाँ, यह सच है। दरअसल, एक बिल्ली ट्रांसमिशन उपकरण पर चढ़ गई थी, जिसके कारण तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण पिंपरी चिंचवड़ शहर के करीब 60 हजार लोगों के घर की बिजली गुल हो गई। 

सम्बंधित ख़बरें

बेकाबू ट्रेलर ने दो मजदूरों को कुचला, सावंगा में इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स कंपनी में दर्दनाक हादसा

85.030 ग्राम एमडी समेत 12.71 लाख रुपए का माल जब्त, एमडी तस्करों पर लगा मकोका

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुशासन का संकल्प, मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक ने तैयारियों का जायजा

Thane News: शिवसेना को बड़ा राजनीतिक संबल, सैकड़ों रिक्शा चालक शिवसेना में शामिल

राज्य के बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पिंपरी चिंचवड के भोसरी, अकुर्दी और आसपास के इलाकों में सुबह 6 बजे बिजली गुल हो गई थी। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में दोपहर करीब 2 बजे बिजली वापस आई।

एमएसईडीसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि, बुधवार की सुबह भोसरी में एक बिल्ली 22 केवी के एक ट्रांसफार्मर में घुस गई थी। जिसके बाद भोसरी, अकुर्दी और आसपास के इलाकों की बिजली चली गई।

इस मामले में एमएसईडीसीएल की तरफ से एक विज्ञप्ति जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि, एक बिल्ली बिजली के ट्रांसमिशन उपकरण पर चढ़ गई, जिससे तकनीकी खराबी आ गई। ट्रांसमिशन उपकरण पर चढ़ने के कारण बिल्ली की मौत हो गई। बिजली गुल होने से करीब शहर के 60 हजार लोगों के घर की बत्ती गुल हो गई थी। 

Maharashtra 60000 customers face power outage in parts of pimpri chinchwad due to cat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 24, 2022 | 11:42 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Pimpri Chinchwad
  • Power Outage
  • Pune

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.