- Hindi News »
- State »
- Lesbian Girl Commits Suicide In Nagpur Wrote In Suicide Note
नागपुर में लेस्बियन लड़की ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा…
- Written By: वैष्णवी वंजारी

महाराष्ट्र/नागपुर: जैसा कि हम देख रहे है पिछले कुछ दिनों से देश में समलैंगिकता का मुद्दा बहुत चर्चा में है। इसी बीच समलैंगिकता के तनाव में एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। ये दिल दहला देने वाला मामला नागपुर से सामने आया है। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार उस लड़की के परिवार ने उसकी समलैंगिकता का विरोध किया। इसी वजह से युवती ने यह खौफनाक कदम उठाया। यह घटना नागपुर के गिट्टी खदान इलाके में हुई। इस घटना से पुरे इलाके में सनसनी मच गई है।
समलैंगिक होने से परिवार में विरोध
आपको बता दें कि इस बारे में सुसाइड नोट के जरिए चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बीए के सेकंड ईयर के पढ़ाई के दौरान उसने अपने परिवार को बताया कि उसकी समलैंगिक प्रवृत्ति है और वो समलैंगिक है, लेकिन परिवार ने इसका विरोध किया और उसकी शादी के लिए लड़के की तलाश शुरू कर दी। इसी वजह से युवती ने अपनेघर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सम्बंधित ख़बरें
Power Cut Chhatrapati Sambhajinagar: 7 घंटे बिजली गुल, प्यासा रहा शहर; मरम्मत के फेर में बिगड़ा पानी का गणित!
बकायेदारों की खैर नहीं! छत्रपति संभाजीनगर मनपा का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ प्लान तैयार, 1.60 लाख संपत्तियां रडार पर
नासिक के ढोंगी बाबा Ashok Kharat पर ED की सर्जिकल स्ट्राइक, करोड़ों के बेनामी सौदों का खुलासा
महाराष्ट्र में हीटवेव का तांडव: पुणे समेत इन जिलों में रेड अलर्ट, जानें कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
युवती ने खत्म की खुद की जिंदगी
इस घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, युवती के पिता केंद्र सरकार के एक विभाग में कार्यरत हैं और मूल रूप से उत्तर भारत के रहने वाले हैं। बता दें कि वह अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ कटोल मार्ग स्थित एक कॉलोनी में रहती थी। रविवार दोपहर लड़की के माता-पिता और भाई बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसने नायलोन की रस्सी से पंखे से फंदा लगा लिया। जब माता-पिता घर आए तो उन्होंने अपनी लड़की को फंदे पर लटका पाया। वे तुरंत उसे मेयो अस्पताल ले गए। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
छोड़ा सुसाइड लेटर
सुसाइड का यह इतना बड़ा कदम उठाने से पहले युवती ने सुसाइड नोट लिखा था। लेटर में लिखा लेस्बियन होने के नाते परिवार और समाज इसके खिलाफ है। उसने पत्र में कहा कि वह यह कदम इसलिए उठा रही है क्योंकि वह अपनी मर्जी से नहीं जी पा रही है। उसने अपने किए के लिए अपने माता-पिता से माफी भी मांगी। उन्होंने यह भी लिखा कि अगर मैंने शादी की होती तो मैं उस लड़के के साथ अच्छी जिंदगी नहीं जी पाती और वह कभी खुश नहीं रह पाता।
Lesbian girl commits suicide in nagpur wrote in suicide note
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Power Cut Chhatrapati Sambhajinagar: 7 घंटे बिजली गुल, प्यासा रहा शहर; मरम्मत के फेर में बिगड़ा पानी का गणित!
Apr 18, 2026 | 07:05 AMमैं शांतिदूत, मैंने खुद रुकवाए आठ महायुद्ध, ट्रंप का दावा- ईरान के साथ ऐतिहासिक डील के बेहद करीब अमेरिका
Apr 18, 2026 | 07:01 AMLIVEआज की ताजा खबर 18 अप्रैल LIVE: संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर आज भाजपा का पूरे देश में प्रदर्शन
Apr 18, 2026 | 06:59 AMWorld Heritage Day 2026: भारत की इन रहस्यमयी जगहों का क्या है इतिहास? जानें क्यों UNESCO ने दिया खास दर्जा
Apr 18, 2026 | 06:50 AMबकायेदारों की खैर नहीं! छत्रपति संभाजीनगर मनपा का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ प्लान तैयार, 1.60 लाख संपत्तियां रडार पर
Apr 18, 2026 | 06:46 AMनासिक के ढोंगी बाबा Ashok Kharat पर ED की सर्जिकल स्ट्राइक, करोड़ों के बेनामी सौदों का खुलासा
Apr 18, 2026 | 06:45 AMकप्तानी से फिनिशर तक, हर जिम्मेदारी में खरा उतरा ये स्टार खिलाड़ी; जानें ऐसी है उसकी कहानी
Apr 18, 2026 | 06:32 AMवीडियो गैलरी

2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM
संसद में राहुल गांधी ने सुनाई ‘जादूगर’ की कहानी, महिला आरक्षण बिल के बहाने सरकार पर कसा तंज- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:08 PM











