Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली मेट्रो में कावड़ीयों ने जमकर किया डांस, महादेव के भक्ति में हुए लीन

इस वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में भगवान भोले शंकर के भजन बजते हुए सुनाई दे रहे है।

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jul 20, 2025 | 04:25 PM

Image-Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: वैसे तो आपने दिल्ली मेट्रो के अब तक बहुत सारे वीडियो सोशल पर देखें होंगे कई बार कपल किस करते हुए नजर आता है तो कई लड़की बिकनी में सफर करते हुए नजर आती है। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो इन सबसे अलग है। जी हां आपको बता दें कि इस बार दिल्ली मेट्रो के कांवड़ियों का नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आइए जानते है इस वायरल वीडियो के बारे में पूरी जानकारी

ये वीडियो वायरल होने के बाद कांवड़ियों की दिल्ली मेट्रो के अंदर मस्ती देख लोगों का दिल खुश हो गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 04 जुलाई से सावन की शुरूआत हो चुकी है। ये माह भगवान शिव को अति प्रिय है। सावन के इस महीने में भगवान शिव की पूजा आराधना की जाती है। ऐसे में अब भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवडिए जल लेने के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान कावड़ियों का यह वीडियो सामने आया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि कांवड़ियों का एक समूह दिल्ली मेट्रो के एक कोच में भोले बाबा के गानों पर जमकर डांस कर रहे हैं। दरसल इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर संजीव मेहतो (@sanjeevmahto76) नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- दिल्ली मेट्रो। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कांवड़ियों वाली ड्रेस पहने कुछ लड़के दिल्ली मेट्रो के जमकर नाचते और झूमते नजर आ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बेंगलुरु में रहने की कीमत! कपल ने 2025 में खर्च किए ₹38 लाख, किराया, ट्रैवल और कार बना सबसे बड़ा खर्च

कान से डालकर नाक से निकाली सीख! गांव के लड़के का अजीब टैलेंट देख उड़े लोगों के होश

गुरुग्राम में कैब ड्राइवर से भिड़ी महिला का हंगामा, पैसे देने पर मचा बवाल, पुराना वीडियो फिर हुआ वायरल

AI समझ बैठे लोग! पोलैंड के चिड़ियाघर में नन्हा हिरण गैंडे से भिड़ गया, वीडियो ने मचाया तहलका

इस वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में भगवान भोले शंकर के भजन बजते हुए सुनाई दे रहे है। भोले के भजनों पर सभी लड़के फुल एनर्जी के साथ मेट्रो में डांस कर रहे हैं, मानों के महादेव की भक्ति में लीन हो रहे है। सोशल मीडिया पर आने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया है और काफी देखा जा रहा है। वहीं, दिल्ली मेट्रो में कांवड़ियों की मस्ती देखकर लोगों का मन भी प्रसन्न हो गया। हालांकि, दिल्ली मेट्रो में कांवड़ियों के इस तरह डांस करने का कुछ यूजर्स ने विरोध भी किया है। कई यूजर्स ने इस पर अपनी राय दी है।

वीडियो पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘मस्ती भी हो रही है, लेकिन मर्यादा में करनी चाहिए…वैसे आप लोग बिल्कुल सही हैं। बोलो जय भोले की।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘बहुत दिन बाद दिल्ली मेट्रो के भीतर कुछ अच्छा देखने को मिला।’ फ़िलहाल ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Kavadis dance fiercely in delhi metro engrossed in devotion to mahadev video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2023 | 12:43 PM

Topics:  

  • Delhi Metro Viral Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.