Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरात में कुएं में गिरे शेर का रेस्क्यू, एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया

Gujarat Lion Rescue Video : गुजरात के ऊना इलाके में कुएं में गिरे शेर को वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Apr 14, 2026 | 06:48 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Lion Saved From Well : गुजरात के ऊना तालुका में एक शेर के कुएं में गिरने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना नवाबंदर के पास जंगल क्षेत्र में हुई, जहां शेर शिकार की तलाश में भटकते हुए एक खुले कुएं में गिर गया।

पानी से भरे इस कुएं में फंसे शेर को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस पूरे अभियान को राज्य के डिप्टी सीएम हर्ष सिंघावी ने भी साझा किया है।

A wild chase turned into a rescue mission in Gujarat. Near the forested stretch of Navabandar in Una taluka, a majestic lion, likely in search of prey, accidentally fell into an open farm well. What followed was a race against time. With swift coordination and remarkable… pic.twitter.com/Ssj7if76Hz — Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) April 13, 2026

सम्बंधित ख़बरें

ट्रेन में सीट पर खाना रखकर खाने का वीडियो वायरल, स्वच्छता पर छिड़ी बहस

नोएडा में महिंद्रा थार सवारों का हंगामा, सड़क पर बदसलूकी का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल रेलवे स्टेशन पर हंगामा: टिकट काउंटर पर ‘ब्रोकर’ को प्राथमिकता देने का आरोप, वीडियो वायरल

मुंबई एयरपोर्ट पर 10 घंटे का लेओवर: पाकिस्तानी महिला का अनुभव वायरल, लोगों ने कहा- ‘पॉजिटिविटी की मिसाल’

कुएं में गिरे शेर का किया रेस्कयू

रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम और स्थानीय लोग मिलकर शेर को बाहर निकालने में जुट गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर को सुरक्षित निकालने के लिए रस्सियों का सहारा लिया गया और बड़ी सावधानी के साथ उसे ऊपर खींचा गया।

इस दौरान शेर पानी में संघर्ष करता नजर आया, लेकिन टीम ने धैर्य और समझदारी के साथ हर कदम उठाया ताकि उसे कोई चोट न पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार शेर को सफलतापूर्वक कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : ट्रेन में सीट पर खाना रखकर खाने का वीडियो वायरल, स्वच्छता पर छिड़ी बहस

लोगों ने वन विभाग की जमकर तारीफ की

रेस्क्यू के बाद शेर को सुरक्षित तरीके से पिंजरे में रखा गया और उसे जसधर एनिमल केयर सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। इस घटना को लेकर लोग वन विभाग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे साहस और टीमवर्क का शानदार उदाहरण बताया। यह घटना एक बार फिर इंसानों और वन्यजीवों के बीच संतुलन बनाए रखने और सतर्कता बरतने की जरूरत को उजागर करती है।

Gujarat lion rescue well una forest department viral video wildlife saving operation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 14, 2026 | 06:48 PM

Topics:  

  • Animal Viral Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.