मेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Reel Shoot Controversy : मेट्रो के अंदर रील बना रही लड़की को एक बुजुर्ग महिला की फटकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Metro Viral Video : सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत में लोग आजकल अलग-अलग जगहों पर रील बनाते नजर आते हैं। हालांकि रील बनाना गलत नहीं है, लेकिन जब इसे पब्लिक प्लेस में शूट किया जाता है तो कई बार दूसरे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो मेट्रो के अंदर से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। इस वीडियो में एक लड़की रील बनाने के लिए अजीब हरकत करती नजर आती है, लेकिन वहां मौजूद एक बुजुर्ग महिला का रिएक्शन पूरी लाइमलाइट ले जाता है।
Kalesh b/w Aunty and Influencers over shooting Reels inside Delhi Metro: pic.twitter.com/0SkFehAloy — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 14, 2026
सम्बंधित ख़बरें
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
मेट्रो में रील बनाने पर लड़की पर भड़क गईं दादी
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि मेट्रो के अंदर खड़ी एक लड़की अचानक सामने खड़े लड़के पर गिरने का नाटक करती है। लड़की की इस हरकत को देखकर पास खड़ी एक बुजुर्ग महिला तुरंत प्रतिक्रिया देती हैं।
वह गुस्से में कहती हैं, “ये ड्रामा घर पर ही कर लेना बेटा, यहां क्या नाटक कर रहे हो, शांति से खड़े रहो।” महिला की यह बात सुनते ही माहौल थोड़ा असहज हो जाता है। हालांकि वीडियो यहीं खत्म हो जाता है और इसके आगे क्या हुआ, यह साफ नहीं हो पाया है।
ये खबर भी पढ़ें : गुजरात में कुएं में गिरे शेर का रेस्क्यू, एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया
कई लोग बुजुर्ग महिला की बात से सहमत दिखे
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे हजारों लोग देख चुके हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोग बुजुर्ग महिला की बात से सहमत दिखे और बोले कि पब्लिक प्लेस में ऐसी हरकतें नहीं करनी चाहिए।
वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का मानना है कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड भी हो सकता है और महिला भी इसका हिस्सा हो सकती हैं। फिलहाल, वीडियो की सच्चाई जो भी हो, लेकिन इसने एक बार फिर पब्लिक प्लेस में रील शूट करने को लेकर बहस जरूर छेड़ दी है।
