Sagar News: भाजपा विधायक की बेटी की दबंगई! कार में बुलाकर युवक के साथ मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल
BJP MLA Daughter Viral Video: भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी के मारपीट का वीडियो कैमरे में कैद। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिससे मामला और गर्मा गया है।
- Written By: अमन मौर्या
बेटी के साथ भाजपा विधायक, (सोर्स- सोशल मीडिया)
BJP MLA Brijbihari Pateria News: मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी विधानसभा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिससे मामला और गर्मा गया है।पीड़ित राजेश शर्मा निवासी ग्राम जमुनिया के द्वारा गौरझामर थाने में दिए लिखित आवेदन के अनुसार, वह जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया के साथ रहता है। 13 अप्रैल सोमवार को वह गौरझामर क्षेत्र में काम के सिलसिले में एक बैंक पहुंचा था।
बैंक के अंदर एक व्यक्ति ने बताया कि भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया उन्हें बाहर बुला रही हैं। विधायक बेटी के बुलावे पर वो बाहर निकले। बैंक के बाहर सफेद रंग की एक स्कोर्पियो में प्रियंका पटेरिया बैठी थी। गाड़ी के पास पहुंचते ही प्रियंका ने उनके साथ गाली-गलौज की और फिर जूता उतारकर मारपीट भी की। पीड़ित ने जब पूछा कि उसकी गलती क्या है, तो प्रियंका आरोप लगाया कि तुम मेरे पापा के खिलाफ काम कर रहे हो।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने गौरझामर थाने में मामले की लिखित में शिकायत दे दी है। हालांकि पुलिस अभी मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस की कार्यशैली पर आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कहा कि मामला प्रभावशाली परिवार से जुड़ा है, इसलिए पुलिस द्वारा कार्रवाई में देरी की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस द्वारा जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
पड़ोसी की बालकनी में झांकने के लिए जान जोखिम में डाल बैठा शख्स! वीडियो देख भड़के लोग
पडलकर और रोहित पवार आमने-सामने, अहिल्यादेवी जयंती पर जामखेड़ में भारी हंगामा, पुलिस के हस्तक्षेप से हुआ शांत
कार्डबोर्ड से बना डाली वॉशिंग मशीन! नाइजीरियाई युवक का कमाल देख दंग रह गए लोग
विकास छोड़ो, तिकड़म लगाओ… साम-दाम-दंड-भेद अपनाओ, चुनाव जीतने के लिए भाजपा विधायक ने दी नसीहत
भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर मारपीट के गंभीर आरोप- VIDEO आया सामने
.#madhyapradeshnews pic.twitter.com/rdpud3Rdc2 — Sajal Raghuwanshi (@SajalRaghuwans4) April 14, 2026
क्या है विवाद की असली जड़?
जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया भाजपा से जुड़े हुए नेता है और भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया के सगे भाई हैं। पीड़ित राजेश शर्मा विधायक के भाई के साथ रहता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों परिवारों में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चला आ रहा है। शायद यही से कोई विवाद उत्पन्न हुआ होगा जिसके बाद यह पूरा विवाद खड़ा हुआ।
ये भी पढ़ें- Bihar New CM: बिहार के नए मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी…विधानमंडल की बैठक में लगी मुहर
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है। पुलिस द्वारा कहा गया है कि मामले की जांच के बाद ही पता चलेगा कि विवाद की पूरी वजह क्या है। जांच में जो भी जानकारी सामने आएगी, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात यह है कि भाजपा विधायक की बेटी पर FIR दर्ज होती है या नहीं।
