Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरात: ब्रिटेन से लौटी महिला, तंजानिया से आए पति-पत्नी ओमीक्रोन से संक्रमित, कुल संख्या 14 हुई

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Dec 21, 2021 | 07:00 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबाद. गुजरात के वडोदरा में ब्रिटेन से लौटी 27 वर्षीय महिला और तंजानिया से अहमदाबाद की यात्रा पर आए पति-पत्नी सोमवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वडोदरा में महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या तीन हो गई जबकि गुजरात में अब तक कुल 14 लोग वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महिला 13 दिसंबर को ब्रिटेन की यात्रा कर मुंबई के रास्ते लौटी थी। दोनों हवाई अड्डों पर वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाई गई थी। बाद में उसने बुखार की शिकायत की और कोविड-19 जांच के लिये नमूने दिये, जिसकी रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिये भेजा गया। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में महिला के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। महिला में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे हैं। अधिकारियों के अनुसार तंजानिया से आए पति-पत्नी भी ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। वे 11 दिसंबर को मुंबई के रास्ते भारत आए थे। उनके नमूनों में ओमीक्रोन संक्रमण की पुष्टि हो गई है। दोनों की आयु 40 वर्ष से अधिक है। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

मुस्लिम ब्रदरहुड के खौफ से UAE का बड़ा फैसला, अब ब्रिटेन में पढ़ने के लिए सरकार नहीं देगी एक भी पैसा

ब्रिटेन में उतरे हथियारों से लैस दर्जनों अमेरिकी विमान, अब किस देश पर कार्रवाई की तैयारी में ट्रंप?

ट्रंप के ग्रीनलैंड बयान से यूरोप में भूचाल, डेनमार्क के समर्थन में ब्रिटेन ने अमेरिका को घेरा

ब्रिटेन में गूंजी बलूचिस्तान की आवाज: महिलाओं की जबरन गुमशुदगी के खिलाफ मैनचेस्टर में प्रदर्शन

Gujarat woman returned from britain husband and wife from tanzania infected with omicron total number of 14

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 21, 2021 | 07:00 AM

Topics:  

  • Britain
  • Gujarat Corona Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.