Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सूरत में रसायन फैक्टरी में विस्फोट, आग से 24 श्रमिक घायल, देखे घटना का विडियो

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Nov 29, 2023 | 10:46 AM

सूरत के केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

Follow Us
Close
Follow Us:

सूरत : गुजरात (Gujrat) के सूरत (Surat) शहर में बुधवार को एक रसायन फैक्टरी में विस्फोट के बाद आग लग गई जिससे 24 श्रमिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूरत के प्रभारी मुख्य दमकल अधिकारी बसंत पारेख ने कहा कि सचिन जीआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रसायन फैक्टरी में देर रात करीब दो बजे एक बड़े टैंक में रखे ज्वलनशील रसायन के रिसाव के कारण विस्फोट हो गया, जिसके बाद फैक्टरी में आग लग गई।

 

Big #fire in chemical factory at Sachin GIDC #Surat. nearly 24 workers injured after storage tank of chemical was blast. fire is in control now. #Gujarat pic.twitter.com/s1TavvXoev — Tejass Modi (@TejassModiLive) November 29, 2023

उन्होंने बताया, ‘‘कम से कम 24 श्रमिक घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज हो रहा है।” उन्होंने कहा कि अभी यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के वक्त कितने श्रमिक फैक्टरी के अंदर थे।

सम्बंधित ख़बरें

समुद्र में खौलता पानी! गुजरात-महाराष्ट्र तट के पास अरब सागर में रहस्यमयी हलचल, मचा हड़कंप

बुर्के वाली महिला की दबंगई…टर्निंग प्वाइंट पर बस न रोकने पर ड्राइवर को मारे थप्पड़

मोदी-मर्ज की ‘अहमदाबाद डिप्लोमेसी’, साबरमती किनारे पतंगबाजी और 5 बिलियन यूरो की डील पर महामंथन

कभी मेरे ‘मिनी जापान’ वाले बयान पर उड़ा था मजाक, आज राजकोट में रॉकेट… PM मोदी का गुजरात दौरे दौरान बड़ा बयान

अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘फैक्टरी की तीन मंजिला इमारत में विस्फोट के कारण आग लग गई और पूरी इकाई जलकर नष्ट हो गई।” उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां भेजी गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

(एजेंसी)

Fire breaks out after explosion in chemical factory in surat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 29, 2023 | 10:46 AM

Topics:  

  • Chemical
  • Gujrat
  • Surat

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.