ऊना कांड पर 10 साल बाद ‘इंंसाफ’: 5 दोषियों को 5-5 साल की जेल, 35 की रिहाई ने फिर खड़े किए सवाल!
Gujarat Una Incident: गुजरात के ऊना में 2016 में हुए कथित गोकशी मामले में दलितों पर हुए हमले के 10 साल बाद कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। मामले में 42 में से 37 आरोपी बरी कर दिए गए हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Gir Somnath Court Una Case: गुजरात के चर्चित ऊना दलित पिटाई कांड में एक दशक बाद कोर्ट का फैसला आ गया है। गिर सोमनाथ सेशन कोर्ट ने 5 मुख्य आरोपियों को 5-5 साल की सजा सुनाई है, जबकि पुलिसकर्मियों सहित 35 अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है।
भारत में सामाजिक न्याय और जातिगत उत्पीड़न की बहस को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने वाले ‘ऊना कांड’ का कानूनी पड़ाव आखिरकार सामने आ गया है। 11 जुलाई 2016 को हुई उस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महीनों तक प्रदर्शन हुए थे। अब 10 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, कोर्ट ने अपना अंतिम फैसला सुनाया है।
वो 5 नाम जिन्हें मिली सजा: किन धाराओं में फंसे ‘गौरक्षक’?
कोर्ट ने सोमवार को 5 आरोपियों को दोषी करार दिया था और मंगलवार को उनकी सजा का ऐलान किया। दोषियों- रमेश जादव, राकेश जोशी, नागजीभाई वणिया, प्रमोदगिरि गोस्वामी और बलवंतगिरि गोस्वामी। इन पांचों को 5-5 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। इन्हें IPC की धारा 323 (मारपीट), 324 (हथियार से हमला), 504 (अपमान) और 506(2) (धमकी) के साथ-साथ SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत दोषी माना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
गिग वर्कर्स की 5 घंटे की ‘चक्का जाम’ हड़ताल: पेट्रोल-डीजल की कीमतों और कम कमाई के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन
जब तक परिभाषा तय नहीं, एक इंच जमीन पर भी नहीं होगा खनन, अरावली मामले पर चला सुप्रीम कोर्ट का हथौड़ा
खाकी पर से हटा दाग: पुलिसकर्मियों सहित 35 आरोपी बरी
इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा उन 35 आरोपियों की रिहाई की है, जिन्हें कोर्ट ने ‘पर्याप्त सबूत न होने’ के कारण बरी कर दिया। कोर्ट ने तत्कालीन पुलिस इंस्पेक्टर निर्मल सिंह झाला (जिनकी मौत हो चुकी है), कंचनबेन, PSI पांडे और ऊना PSO करशनभाई को बरी कर दिया है। शुरुआती 42 आरोपियों में से 2 की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी। कोर्ट ने हत्या के प्रयास, डकैती और आपराधिक साजिश जैसे बड़े आरोपों में किसी को भी दोषी नहीं पाया।
क्या था वो खौफनाक ‘ऊना कांड’?
यह घटना गुजरात में ऊना तालुका के मोटा समधियाला गांव की है। 11 जुलाई 2016 को तथाकथित ‘गौरक्षकों’ ने एक दलित परिवार के चार युवकों को मरी हुई गाय की खाल उतारने के आरोप में घेर लिया था। पीड़ितों का कहना था कि यह उनका पुश्तैनी काम है, लेकिन गौरक्षकों ने उन्हें अधनंगा कर कार से बांधा और सरेआम लाठियों और बेल्टों से पीटा था।
यह भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव में एक वोट से बची कांग्रेस की लुटिया; अभय चौटाला के फैसले ने कैसे पलट दी हारी हुई बाजी? जानें सब
अब हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा पीड़ित परिवार
मामले के मुख्य शिकायतकर्ता और पीड़ित वशराम सरवैया ने इस फैसले पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि 10 साल के इंतजार के बाद इतने सारे आरोपियों का बरी होना ‘दुखद’ है। वशराम ने ऐलान किया है कि वे इस फैसले को चुनौती देने के लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।
