145 FIR, 160 से ज्यादा गिरफ्तारी…’AAP’ प्रदेश अध्यक्ष को भी उठा ले गई पुलिस! केजरीवाल ने किया बड़ा दावा
Arvind Kejriwal Statement: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया। उन्होंने अपने पोस्ट में 145 एफआईआर और 160 'आप' कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का दावा किया।
- Written By: सजल रघुवंशी
अरविंद केजरीवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kejriwal Target BJP In Gujrat: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दावा किया कि गुजरात में उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ 145 एफआईआर हो चुकी हैं। वहीं 160 कार्यकर्ता गिरफ्तार हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए पोस्ट में लिखा कि बीजेपी गुजरात में हार के डर से आम आदमी पार्टी से बुरी तरह से बौखलायी हुई है। और अब तानाशाही पर उतर आई है।
इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने अपने पोस्ट में गुजरात के ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी की गिरफ्तारी का भी दावा किया। वहीं इससे पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतीशी ने भी सोशल मीडिया पर प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की बात कही थी।
160 से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि पिछले तीन महीनों में गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ 145 एफआईआर हो चुकी हैं। 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को बीजेपी सरकार गिरफ़्तार कर चुकी है। बीजेपी गुजरात में हार के डर से आम आदमी पार्टी से बुरी तरह से बौखलायी हुई है। और अब तानाशाही पर उतर आई है।
सम्बंधित ख़बरें
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
होर्मुज में तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 20 हजार टन LPG लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा टैंकर
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
मेरा भारत, मेरा योगदान के माध्यम से लोगों को संदेश, पीएम मोदी की अपील पर BJP ने शुरू किया ये देशव्यापी अभियान
पिछले तीन महीनों में गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ 145 FIR हो चुकी हैं। 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को बीजेपी सरकार गिरफ़्तार कर चुकी है। बीजेपी गुजरात में हार के डर से आम आदमी पार्टी से बुरी तरह से बौखलायी हुई है। और अब तानाशाही पर उतर आई है। आज हमारे… https://t.co/gxRqNdglTy — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 1, 2026
इसुदान गढ़वी की गिरफ्तारी का किया दावा
अरविंद केजरीवाल ने अपने पोस्ट में गुजारत के आम आदमी पार्टी अध्यक्ष इसुदान गढ़वी की गिरफ्तारी का भी दावा किया है। साथ ही उन्होंने दावा करते हुए एक वीडियो को भी रीपोस्ट किया है। इसके अलावा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतीशी भी गढ़वी की गिरफ्तारी का दावा करते हुए पोस्ट कर चुकी हैं।
गुजरात के लोग बीजेपी से परेशान हैं और 2027 में उन्हें हटाने का मन बना चुके हैं। इसलिए उनका डटकर विरोध करने वाली आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बीजेपी की पुलिस अब झूठे केस कर रही है। अभी खबर आई है कि “आप” प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी को गिरफ्तार किया गया है। बीजेपी… https://t.co/3z5iJMQtnr — Atishi (@AtishiAAP) April 1, 2026
‘आप’ ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसुदान गढ़वी का वीडियो शेयर करते हुए लिखती है कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी अब आम आदमी पार्टी से डरती है और इसीलिए इस समय पूरे गुजरात में आम आदमी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को झूठे मामलों में फंसाकर गिरफ्तार किया जा रहा है। आज गुजरात में कुख्यात नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो रही है। अफीम के वाष्पीकरण के खिलाफ कुछ नहीं किया जा रहा है, लेकिन जैसे ही आम आदमी पार्टी के नेता जनता के लिए आवाज उठाते हैं उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को डराने-धमकाने और जेल भेजने के लिए उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जाने के मामले पर राज्य अध्यक्ष श्री की प्रतिक्रिया है।
