Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जीएसटी काउंसिल के मंत्री समूह के संयोजक बने उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 03, 2023 | 03:22 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:
  • काउंसिल की बैठकों में दिए सुझावों को देखते हुए मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी  

लखनऊ: राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की बढ़ती साख के बीच प्रदेश को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। योगी सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) को माल एवं सेवाओं पर कर की दरों में संशोधन के लिए जीएसटी काउंसिल (GST Council) द्वारा गठित मंत्रियों के समूह (Group of Ministers) में संयोजक (Convener) नामित किया गया है। जीएसटी काउंसिल द्वारा जीओएम में आंशिक संशोधन करते हुए इसे पुनर्गठित किए जाने से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसमें सुरेश खन्ना को अहम जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

काउंसिल की विभिन्न बैठकों में सुरेश खन्ना के द्वारा दिए गए जरूरी सुझावों को देखते हुए उन्हें संयोजक नामित किया गया है। इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई जीओएम के संयोजक थे। उल्लेखनीय है कि जीएसटी काउंसिल जनहित में समय-समय पर कर की दरों में संशोधन करता रहता है। इसके लिए मंत्री समूह का गठन किया गया है।  

पुनर्गठित जीओएम में सुरेश खन्ना संयोजक होंगे, जबकि गोवा के परिवहन मंत्री मॉविन गोडिन्हो, बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्थान के शहरी विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल, पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रमा भट्टाचार्य, कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा और केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल सदस्य होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक: 22 देशों के साथ रणनीतिक संबंधों पर होगी चर्चा

क्या जल्द होगा GST रेट्स में बदलाव, 3 साल पहले हुआ था जीओएम का गठन

Finance minister suresh khanna becomes the convener of the group of ministers of the gst council

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2023 | 03:22 PM

Topics:  

  • Group of Ministers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.