- Hindi News »
- State »
- Festivals And Fairs Are Our Cultural Heritage Said Nand Gopal Nandi
त्यौहार, पर्व और मेला हैं हमारी सांस्कृतिक धरोहर: नन्दी
- Written By: अनिल सिंह

- मंत्री नन्दी और पूर्व महापौर ने प्रयागराज के दशहरा मेला में आए लोगों का किया स्वागत एवं अभिनन्दन
- मंत्री नन्दी और पूर्व महापौर ने हजारों लोगों से की मुलाकात
- संस्कृति एवं विरासत का संरक्षण करना हर किसी की है जिम्मेदारी: नन्दी
- यूं ही विश्व प्रसिद्ध नहीं है प्रयागराज का दशहरा और रामदल
- ‘को कहि सकइ प्रयाग प्रभाऊ। कलुष पुंज कुंजर मृगराऊ।। अस तीरथपति देखि सुहावा। सुख सागर रघुबर सुखु पावा।।’
प्रयागराज का ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध दशहरा मेला मंगलवार को आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न जनपदों के साथ ही अन्य राज्यों से आए लाखों लोगों की भीड़ के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (Nand Gopal Nandi) ने प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ पूरी रात भ्रमण कर मेले में आए लोगों का प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि अद्भुत श्रृंगार, भव्य विद्युतीय सजावट, जड़ाऊ चौकियों एवं रामदल के कारण प्रयागराज का दशहरा मेला विश्व प्रसिद्ध है। त्यौहार (Festival), पर्व और मेला हमारी सांस्कृतिक (Cultural) धरोहर (Heritage) हैं और इस धरोहर व विरासत को संरक्षित रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। मंत्री नन्दी ने कहा कि पजावा एवं पथरचट्टी रामलीला कमेटी की भव्य चौकियां जब नकास कोहना व बतासा मंडी से निकलकर चौक क्षेत्र में आमने-सामने आती हैं तो उस समय का दृश्य अत्यंत भव्य और अद्भुत होता है।
मंत्री नन्दी ने पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ दशहरा मेला के लिए हीवेट रोड पर की गई भव्य विद्युतीय सजावट को देखने के साथ ही रोशन कमेटी के मंच पर मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम की आरती की। वहीं आर्यकन्या चौराहा मुट्ठीगंज में न्यू एकता संघ रोशनी कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए मेले में आए लोगों का अभिवादन किया, वहीं रामदल में शामिल झांकियों व चौकियों को देखा। मुट्ठीगंज बड़ा चौराहा, राम भवन चौराहा, सुलाकी चौराहा और लोकनाथ चौराहे का भ्रमण किया। रामदल में शामिल चौकियों को देखा। सुबह आठ बजे तक मंत्री नन्दी मेले में पूर्व महापौर के साथ भ्रमण करते रहे।
मंत्री नन्दी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हुए प्रयागराज की संस्कृति को सुदृढ़ बनाए रखने की अपील की। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक परिश्रम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयास से उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हमारी संस्कृति एवं धार्मिक धरोहर का पुनरूद्धार हुआ है, जो प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित करता है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत निशानेबाज: ट्रंप का कैबिनेट पर उपकार, देने लगे जूतों का उपहार
संभाजीनगर: शिवाजी महाराज को संगीतमय अभिवादन, शहर में उत्साह; इतिहास की याद में नागरिकों ने किया विरासत भ्रमण
छत्रपति संभाजीनगर पर्यटन को वैश्विक पहचान, एलोरा-घृष्णेश्वर को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाने की पहल
Heritage Crisis: ईरान की ऐतिहासिक विरासतों पर जंग की मार, यूनेस्को ने जताई गंभीर चिंता, कई विश्व धरोहरें तबाह
Festivals and fairs are our cultural heritage said nand gopal nandi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CBI का बड़ा खुलासा: महाराष्ट्र में साइबर फ्रॉड रैकेट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के घेरे में
Apr 03, 2026 | 02:11 PMराघव अकेले नहीं…इनसे पहले दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
Apr 03, 2026 | 02:10 PMSaoner की शान! गांधी चौक पर लहराया 125 फुट ऊंचा तिरंगा, डॉ. आशीष देशमुख ने किया ऐतिहासिक अनावरण
Apr 03, 2026 | 02:04 PMशाहिद कपूर की साई-फाई लव स्टोरी का सीक्वल, जाह्नवी कपूर की एंट्री से बढ़ी एक्साइटमेंट
Apr 03, 2026 | 02:03 PMMumbai Oxygen Supply: मेडिकल ऑक्सीजन टेंडर पर सवाल, बढ़ी लागत और मांग को लेकर ऑडिट की मांग
Apr 03, 2026 | 01:59 PMछत्रपति संभाजीनगर में 1.26 करोड़ का बड़ा ‘गैस घोटाला’ उजागर; टैंकरों से LPG चुराकर भर रहे थे सिलेंडर
Apr 03, 2026 | 01:57 PMतृप्ति देसाई का नया धमाका, बोलीं- वक्त आने पर दूंगी नीलम गोरहे और अशोक खरात की मुलाकात के सबूत!
Apr 03, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














