Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन, मोदी की गारंटी है: केशव प्रसाद मौर्य

  • By मनोज पांडे
Updated On: Mar 06, 2024 | 04:43 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन मोदी की गारंटी है। डबल इंजन सरकार द्वारा आधी आबादी को पूरा अधिकार  दिया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार बेहद संवेदनशील है। महिलाओं को  और अधिक सबल व सक्षम बनाने के लिए  नये संसद भवन में सबसे पहले नारी शक्ति वन्दन अधिनियम  को मंजूरी दी गई है। केशव प्रसाद मौर्य प्रधानमंत्री के स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को आन लाइन सम्बोधन कार्यक्रम के अवसर पर बुधवार को लखनऊ के मोहनलालगंज ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों को सम्बोधित कर रहे थे। 

पश्चिम बंगाल में आयोजित कार्यक्रम  में प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल सम्बोधन को  प्रदेश के सभी विकास खण्डो में आयोजित कार्यक्रमो में स्वयं सहायता समूहों द्वारा सुना गया। मोहनलालगंज ब्लाक में  भी आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित स्वयं सहायता समूहों ने मौजूद रहकर प्रधानमंत्री के सम्बोधन को सुना। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने विकास खण्ड के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए गए उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रमाण पत्र वितरित कर दीदियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को सम्बोधित किया व स्वयं सहायता समूहों के विचारों को भी साझा किया।

महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा उठाए गये क्रान्तिकारी कदमों व सरकार द्वारा लिये गये साहसिक व  ऐतिहासिक फैसलों की जानकारी उप मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 4 करोड़ से अधिक व प्रदेश में लगभग 56 लाख पक्के मकान गरीबों को दिए गए हैं, इसमें 75 प्रतिशत से अधिक आवास महिलाओं के नाम पर हैं। देश में 10 करोड़ से अधिक निःशुल्क गैस कनेक्शन महिलाओं को दिये गये  हैं।कहा कि विधानसभाओ व लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिलाया जायेगा। कहा कि देश में 80 करोड़ लोगों को व प्रदेश में लगभग 16 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन दिया जा रहा है, आगे भी 5 साल तक दिया जाता रहेगा। कहा कि देश को 100 साल आगे ले जाने व विकसित भारत बनाने के लिए मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से काम हो रहा है। 

सम्बंधित ख़बरें

काशी की दालमंडी में बुलडोजर का ‘तांडव’! लोगों का रो-रो कर बुरा हाल- VIDEO

Video: दालमंडी में ‘बाबा का हथौड़ा’; काशी विश्वनाथ रोड चौड़ीकरण के लिए 181 भवन और 6 मस्जिदें चिन्हित

8 बार के MLA और पूर्व मंत्री सपा विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, सियासत में अपने गुरू को भी दी थी मात

यूपी के रामपुर में पाकिस्तान की माहिरा सालों से कर रही थी सरकारी नौकरी, अब जाकर खुला राज

उन्होंने उपस्थित सभी समूहों  का आह्वान किया कि वह  नमो ऐप जरूर डाउनलोड करें, इससे महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होती रहेंगी। उन्होंने बी सी सखी व विद्युत सखियों सहित अन्य सखियों के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि इससे न केवल महिलाओं का आजीविका संवर्धन हो रहा है बल्कि महिलाओं की अपनी पहचान बनी है, महिलाओं का‌ समाज में सम्मान भी बढ़ा है।  कहा कि स्वयं सहायता समूह अब राष्ट्र सहायता समूह बनकर उभर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा देश में 3 करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाने का‌ लक्ष्य रखा गया है और इस दिशा में बहुत तेजी के साथ काम हो रहा है। 

जब लखपति दीदी गांव -गांव में होंगी, तब देश की तस्वीर व तकदीर बदली नजर आयेगी। जो बहने हस्तकला में माहिर हैं, हुनरमंद है, उन्हें आगे बढ़ाने व उनके प्रोत्साहन के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना लागू की गयी है। गांवों की बहनों के  लिए नमो ड्रोन दीदी योजना लाई गयी है, जिसके तहत दीदियों को खेती में ड्रोन का उपयोग करने की ट्रेनिंग दी जा रही है, इससे महिलाओं की अतिरिक्त आमदनी होगी। कहा कि नारी शक्ति व मां  भारती के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध व संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। 

Ensuring safety self reliance of women modi govts top priority

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2024 | 04:43 PM

Topics:  

  • Keshav Prasad Maurya
  • UP CM Adityanath
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.