- Hindi News »
- State »
- Election Promises Will Start Being Fulfilled With The First Cabinet Of Yogi Government
योगी सरकार की पहली कैबिनेट के साथ ही पूरे होने लगेंगे चुनावी वादे
- Written By: प्रभाकर दुबे

Representative Pic
-राजेश मिश्र
लखनऊ: प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) की पहली कैबिनेट बैठक (First Cabinet Meeting) के साथ ही चुनावी वादों (Election Promises ) को अमली जामा पहनाया जाने लगेगा। प्रदेश सरकार के मंत्रिपरिषद की पहली ही बैठक में जनता से किए गए कुछ लोक लुभावन वादे पूरे कर दिए जाएंगे। होली (Holi) के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) सहित मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के शपथग्रहण के साथ ही उत्तर प्रदेश की नई सरकार कुछ वादों को पूरा करने के लिए एलान करेगी।
इनमें से प्रदेश के गरीबों को मिल रहे मुफ्त राशन को आगे के लिए जारी करने के साथ ही होली और दीवाली पर दो गैस के सिलेंडर देना शामिल होगा। प्रदेश के खाद्य और रसद विभाग ने मुफ्त गैस के सिलेंडर देने संबंधी प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। इस योजना पर सालाना 3,100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। योजना के तहत प्रदेश में 1.67 करोड़ परिवारों को मुफ्त साल में दो गैस के सिलेंडर दिए जाएंगे। होली के बाद होने वाली योगी मंत्रिपरिषद की पहली ही बैठक में उक्त प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जाएगी। मंत्रिपरिषद की पहली ही बैठक में मुफ्त राशन की योजना को जारी रखने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
CM Yogi का बड़ा मास्टरप्लान, नोएडा के तर्ज पर अब आगरा बनेगा स्मार्ट इकोनॉमिक हब; यह है पूरी योजना
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
लोकसभा चुनाव तक जारी रह सकती है मुफ्त राशन योजना
माना जा रहा है कि योगी सरकार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव तक प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की योजना बना रही है। हालांकि इसका चरणवार एलान किया जाएगा। योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले यह कहा था कि मुफ्त राशन वितरण योजना मार्च तक चलेगी। हालांकि विधानसभा चुनाव में मुफ्त राशन वितरण योजना से मिलने वाले फायदे को देखते हुए योगी सरकार ने इस योजना को लोकसभा चुनाव तक जारी रखने का फैसला किया है ताकि लोकसभा चुनाव में भी इसका फायदा उठाया जा सके। खाद्य और रसद विभाग ने मुफ्त राशन वितरण योजना का प्रस्ताव सरकार के पास भेज भी दिया है।
मुफ्त राशन योजना के तहत करीब 15 करोड़ लाभार्थी
मुफ्त अनाज वितरण योजना में यूपी सरकार अन्त्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो अनाज, एक लीटर तेल, एक किलो चना और एक किलो नमक मुफ्त दिया जाता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को विजय के रास्ते पर ले जाने में इसी योजना का सबसे बड़ा योगदान था। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बाद जब लोगों की आमदनी के साधन बंद हो गए तो सरकार ने मुफ्त राशन की योजना शुरू की थी। मुफ्त राशन वितरण योजना के तहत प्रदेश में करीब 15 करोड़ लाभार्थी हैं। इस योजना को पहले नवम्बर 2021 तक बनाया गया था, लेकिन विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र इसे मार्च 22 तक बढ़ा दिया गया था।
Election promises will start being fulfilled with the first cabinet of yogi government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PMकाशीमीरा इलाके में एसिड टैंकर में धमाका, सुरक्षित बाहर निकाले गए सभी मजदूर
Apr 10, 2026 | 09:58 PM‘पहले ये 2 शर्तें मानो, तभी होगी…’, इस्लामाबाद वार्ता से ठीक पहले ईरान ने खेला बड़ा दांव, US की बढ़ी टेंशन!
Apr 10, 2026 | 09:57 PMकौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PMमर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PMबंगाल चुनाव 2026: दीदी का किला बचेगा या खिलेगा कमल? इन 5 चेहरों पर टिकी है हार-जीत की पूरी कहानी- VIDEO
Apr 10, 2026 | 09:43 PMपरिवार की सेफ्टी पहले, ये 5-स्टार सेफ्टी कारें मिडिल क्लास के लिए बेस्ट, जानिए कौन सी है सबसे सुरक्षित
Apr 10, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM













