- Hindi News »
- State »
- Election Commission Notice To Sunil Tatkare From Raigarh
बड़ी खबर! रायगढ़ से सुनील तटकरे समेत 4 उम्मीदवारों को चुनाव आयोग का नोटिस, NCP की मुश्किलें बढ़ी
इलेक्शन खर्च का रिकॉर्ड अधूरा होने की वजह से एनसीपी अजित पवार समूह के रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सुनील तटकरे सहित चार उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया है।
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सुनील तटकरे-अजित पवार (डिजाइन फोटो)
रायगढ़: रायगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां चुनाव आयोग (Election Commission) ने एनसीपी (NCP) अजित पवार (Ajit Pawar) समूह के रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र (Raigarh Lok Sabha constituency) के उम्मीदवार सुनील तटकरे (Sunil Tatkare) को नोटिस जारी किया है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव खर्च का रिकॉर्ड अधूरा होने के कारण यह नोटिस जारी किया गया है। अधिक जानकारी ये मिली है कि तटकरे द्वारा किए गए चुनाव खर्च की जांच आज 6 मई को की जाएगी।
अलर्ट मोड़ पर चुनाव आयोग
बता दें कि देश में इस वक्त चल रहे लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च पर चुनाव आयोग की खास नजर है। निर्णय लेने वाले अधिकारी चुनाव के दौरान उम्मीदवारों द्वारा खर्च किए गए धन की सटीक मात्रा पर नज़र रखते हैं। उम्मीदवारों को विभिन्न तरह पर खर्च की जाने वाली धनराशि की मर्यादा दी गई है अगर उससे ज्यादा का खर्च होता है तो यह मामला चुनाव आयोग के संज्ञान में आता है।
चार उम्मीदवारों को नोटिस
सम्बंधित ख़बरें
अजित पवार जैसी जैकेट और वही अंदाज! पार्थ पवार ने ली राज्यसभा सांसद पद की शपथ, देखें VIDEO
बारामती: कांग्रेस का बड़ा ‘यू-टर्न’, वापस लिया नामांकन! सुनेत्रा पवार के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ
चुनाव आयोग की बैठक में हाई-वोल्टेज ड्रामा! CEC ज्ञानेश कुमार से भिड़े ऑब्जर्वर अनुराग यादव, तत्काल हटाए गए
ममता बनर्जी पर गिरेगी गाज? ‘भड़काऊ बयानों’ को लेकर BJP पहुंची चुनाव आयोग, चुनाव प्रचार पर रोक की मांग
इस बारे में कहा जा रहा है कि चुनाव रिटर्निंग अधिकारियों ने रविवार को रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवारों के व्यय खातों की जांच की। तब सुनील तटकरे समेत 4 उम्मीदवारों के खर्च में बड़ा अंतर पाया गया था। इसलिए चुनाव आयोग ने चारों उम्मीदवारों को नोटिस भेजा है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि इन उम्मीदवारों को क्या इस मामले में राहत मिलती है या फिर ये मुश्किलों में पड़ जाते है।
इन नेताओं को नोटिस जारी
चुनाव आयोग ने महायुति उम्मीदवार सुनील तटकरे, बहुजन वंचित अघाड़ी उम्मीदवार कुमुदिनी चव्हाण, पांडुरंग चौले और अजय उपाध्याय को नोटिस जारी किया गया है। कुमुदिनी चव्हाण और पांडुरंग चौले को कम प्रसार वाले मौजूदा अखबार में लंबित मामलों की जानकारी प्रकाशित करने के लिए नोटिस जारी किया गया था।
आज होगा फैसला
गौरतलब हो कि निर्दलीय प्रत्याशी अजय उपाध्याय को भी चुनाव खर्च 10 हजार से कम होने पर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया था। चुनावी खर्च का रिकॉर्ड अधूरा होने के कारण तटकरे को नोटिस जारी किया गया था। तटकरे द्वारा किए गए खर्च की जांच आज 6 मई को की जाएगी। इस ममले में सबकी नजरें है, आखिर इसमें तटकरे को रहत मिलती है या फिर मुश्किल बढ़ती है यह देखना होगा।
Election commission notice to sunil tatkare from raigarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














