मुंबई: मुंबई की धारावी पुलिस (Dharavi Police) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। धारावी पुलिस ने दुष्कर्म से पहले किडनैपर के चंगुल से 5 साल (Year) की बच्ची को छुड़ाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 24 घंटे के अपने ऑपरेशन में 5 साल की लड़की को कल्याण से सुरक्षित रेस्क्यू (Rescue) कर, अपहरणकर्ता (Kidnapper) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल ये पता करने में लगी है कि आरोपी ने इससे पहले और कितने बच्चों को अगवा किया है। आरोपी मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है। जो मुंबई के गोवंडी इलाके में रहता है। धारावी आकर उसने बच्ची का अपहरण गलत इरादे से किया था।