- Hindi News »
- State »
- Delhi Environment Minister Gopal Rai Said Schools Will Remain Closed From Friday Till Further Orders Due To Pollution
दिल्ली: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा- ‘प्रदूषण के कारण आगामी आदेश आने तक शुक्रवार से स्कूल बंद रहेंगे’
- Written By: वैष्णवी वंजारी

File Pic
नई दिल्ली: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को बताया कि वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में आगामी आदेश आने तक स्कूल शुक्रवार से बंद रहेंगे। बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगी और पठन-पाठन की गतिविधियां ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। राय ने कहा कि दिल्ली में प्रत्यक्ष कक्षाएं अगले आदेश तक शुक्रवार से बंद रहेंगी।
उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बीच स्कूलों में प्रत्यक्ष कक्षाएं शुरू करने को लेकर दिल्ली सरकार को बृहस्पतिवार को फटकार लगाई, जिसके बाद सरकार ने यह फैसला किया।
राय ने कहा, ‘‘हमने वायु गुणवत्ता में सुधार का पूर्वानुमान जताए जाने के कारण स्कूल फिर से खोल दिए थे, लेकिन वायु प्रदूषण फिर से बढ़ गया है और हमने आगामी आदेश आने तक शुक्रवार से स्कूल बंद करने का फैसला किया है।”
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली ब्यूरोक्रेसी में भारी उलटफेर, देर रात जारी हुई लंबी ट्रांसफर लिस्ट, कई दिग्गज अफसरों की बदली जिम्मेदारी
“PM मोदी से मिलने जा रहा हूं…” घर से ये कहकर निकला था दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामले में आरोपी ‘सरबजीत’
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी तेज रफ्तार कार; जांच में जुटी पुलिस
वकील नहीं अब खुद मोर्चा संभालेंगे केजरीवाल, हाई कोर्ट में जज के सामने दी ऐसी अर्जी कि मच गया हड़कंप
दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘‘सभी बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित समय पर जारी रहेंगी।” दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान 13 नवंबर से बंद थे, लेकिन उन्हें सोमवार से खोल दिया गया था। (एजेंसी)
Delhi environment minister gopal rai said schools will remain closed from friday till further orders due to pollution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ayesha Takia Career: खूबसूरती के चक्कर में विवादों में आईं आयशा टाकिया, फिर ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरी से जीता दिल
Apr 10, 2026 | 06:20 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 अप्रैल LIVE: आज नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद के रूप में लेंगे शपथ
Apr 10, 2026 | 06:19 AMBirthday Horoscope: 10 अप्रैल को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा समय? इस साल बदल जाएगी आपके करियर की दिशा!
Apr 10, 2026 | 06:14 AMजन्मदिन विशेष: जब महात्मा गांधी ने गोद में उठाकर कहा था सूरज-चांद, मणिशंकर अय्यर के जीवन से जुड़ी अनसुनी बातें
Apr 10, 2026 | 06:00 AMTata Motors का ग्लोबल प्लान तैयार, अब दुनिया की टॉप कंपनियों में शामिल होने की तैयारी
Apr 10, 2026 | 05:54 AMAaj Ka Rashifal 10 April: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर होगी लक्ष्मी जी की कृपा, क्या आपकी राशि में है धन लाभ?
Apr 10, 2026 | 05:00 AMअब बिना पढ़े समझें दुनिया की हर भाषा, X का नया AI फीचर करेगा सब कुछ ऑटोमैटिक
Apr 10, 2026 | 03:42 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














