- Hindi News »
- State »
- Death During A Fight In Thane The Culprit Was Imprisoned For 5 Years
ठाणे में मारपीट के दौरान मौत, दोषी को 5 साल की कैद
- Written By: वैष्णवी वंजारी

प्रतीकात्मक तस्वीर
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में, 42 वर्षीय एक आरोपी को ‘गैर इरादतन हत्या’ का दोषी ठहराते हुए पांच साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। सत्र न्यायाधीश अभय जे मंत्री ने 28 अप्रैल के अपने आदेश में कोपरखैरने के रहने वाले आरोपी सुरेश सोमला चव्हाण को ‘गैर इरादतन हत्या’ का दोषी ठहराया और उस पर 2,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
आदेश की प्रति शुक्रवार को उपलब्ध करवाई गयी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़ित वीरेंद्र उर्फ राजू होदीदास ब्रम्हभट्ट के एक ‘विधवा’ के साथ संबंध थे जो चव्हाण की करीबी रिश्तेदार थी। 14 नवंबर, 2018 की रात, शराब पीने के दौरान चव्हाण और ब्रम्हभट्ट के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद ब्रम्हभट्ट की मौत हो गई। न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि अदालत के सामने पेश किए गए सबूत से यह स्पष्ट नहीं होता है कि चव्हाण का ब्रम्हभट्ट को मारने का कोई इरादा था।
सम्बंधित ख़बरें
डराकर करता रहा शोषण, वरुड में नाबालिग ने हिम्मत दिखाकर दर्ज कराई शिकायत
मोरगांव तहसील में जल संकट रोकने के सख्त निर्देश, टैंकर आपूर्ति और बोरवेल मरम्मत पर जोर
अमरावती में छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, चांदूर बाजार पुलिस ने आरोपी युवक पर दर्ज किया मामला
अमरावती: तपोवन में ईंधन संकट से 600 निवासियों पर भोजन का संकट, सांसद के हस्तक्षेप से मिली राहत
अदालत ने कहा, “रिकॉर्ड में मौजूद साक्ष्यों से पता चलता है कि आरोपी ने गुस्से में ब्रम्हभट्ट की छाती पर लात और घूंसे मारे जिससे उसकी मौत हो गई।” अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत लगाए गए आरोप को साबित करने में विफल रहा है जिसके बाद, चव्हाण को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराते हुए पांच साल जेल की सजा सुनाई गई। (एजेंसी)
Death during a fight in thane the culprit was imprisoned for 5 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इजरायल के ‘ऑयल हब’ पर ईरान का भीषण हमला, हाइफा में मची तबाही; मिडिल ईस्ट में शुरू हो गया ‘एनर्जी वॉर’?
Apr 03, 2026 | 06:49 PMसंत की असली पहचान क्या है? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया बड़ा सच
Apr 03, 2026 | 06:45 PMडराकर करता रहा शोषण, वरुड में नाबालिग ने हिम्मत दिखाकर दर्ज कराई शिकायत
Apr 03, 2026 | 06:37 PMLIVEIPL 2026 CSK vs PBKS Live Score: पहली जीत हासिल करने उतरेगी चेन्नई, पंजाब किंग्स से होगा सामना
Apr 03, 2026 | 06:33 PMवरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
Apr 03, 2026 | 06:33 PM‘PDA’ को धार देगा अखिलेश यादव का मेगा प्लान, जानें कैसे अंबेडकर जयंती से बाजी पलटने में लगी है सपा?
Apr 03, 2026 | 06:30 PMमोरगांव तहसील में जल संकट रोकने के सख्त निर्देश, टैंकर आपूर्ति और बोरवेल मरम्मत पर जोर
Apr 03, 2026 | 06:30 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM












