- Hindi News »
- State »
- Congress Files Code Of Conduct Violation Complaint Against Devendra Fadnavis And Bjp Candidate From Solapur
लोकसभा चुनाव के पहले मुश्किल में पड़े फडणवीस, कांग्रेस ने ‘इस’ मामले में की शिकायत
- Written By: वैष्णवी वंजारी

देवेन्द्र फडणवीस
मुंबई: कांग्रेस (Congress) ने सोमवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पास एक शिकायत दायर कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और सोलापुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राम सातपुते पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने (code of conduct violation) का आरोप लगाया। कांग्रेस ने फडणवीस और सातपुते की एक कथित वीडियो बातचीत भी शिकायत के साथ संलग्न की है।
इसमें यह दावा किया गया है कि उपमुख्यमंत्री सोलापुर के भाजपा उम्मीदवार के इस अनुरोध से सहमत हो गए हैं कि एक खास समुदाय के लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 के तहत दर्ज मामले वापस लेने का मार्ग प्रशस्त किया जाए। यह धारा लोक सेवक को अपने कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला करना या आपराधिक बल प्रयोग करने से संबद्ध है।
फडणवीस और सातपुते ने इस पर प्रतिक्रिया के लिए उनके मोबाइल फोन पर भेजे गए संदेशों का जवाब अभी नहीं दिया है। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने सीईओ को शिकायत पत्र भेजा है, जिसमें वीडियो क्लिप के लिंक को संलग्न किया गया है।
पत्र में कहा गया है, ‘‘मैं आपका ध्यान मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेताओं, विशेष रूप से उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और सोलापुर से भाजपा उम्मीदवार राम सातपुते द्वारा आदर्श आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन किए जाने की ओर आकर्षित करने के लिए पत्र लिख रहा हूं।
सम्बंधित ख़बरें
झंडा जलाने के मामले में अपर्णा यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज, सपा ने बताया छवि बिगाड़ने की साजिश
‘तीसरी मुंबई’ की ओर बढ़ा कदम; रायगढ़ में 216 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, एमएमआरडीए के सहभागी मॉडल को मिली सफलता
‘कांग्रेस ने पाले हैं हरे विषैले सांप’: विजय वडेट्टीवार के ‘विषवल्ली’ तंज पर नवनीत राणा का करारा पलटवार
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
पत्र के अनुसार, ‘‘वीडियो साक्ष्य के माध्यम से, यह मेरे संज्ञान में आया है कि सातपुते ने आईपीसी की धारा 353 के तहत मामलों को वापस लेने में सहायता के लिए फडणवीस से बात की। आश्चर्यजनक रूप से, फडणवीस इसके लिए सहमत हो गए जो सत्ता और पद के दुरुपयोग का संकेत देता है। इस तरह का कृत्य आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन । सोलापुर लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी एवं कांग्रेस विधायक प्रणिती शिंदे भी चुनाव मैदान में हैं। इस सीट का प्रतिनिधित्व अभी भाजपा कर रही है।
(एजेंसी)
Congress files code of conduct violation complaint against devendra fadnavis and bjp candidate from solapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
Apr 20, 2026 | 12:05 AM‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
Apr 19, 2026 | 11:54 PMPBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 19, 2026 | 11:23 PMमहिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
Apr 19, 2026 | 11:20 PMPanpatia Col Trek: बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने वाला रास्ता, जिसका नाम सुनते ही कांप जाते हैं ट्रेकर्स
Apr 19, 2026 | 11:14 PMUS: घरेलू झगड़े में चलीं गोलियां, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत; पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ हमलावर
Apr 19, 2026 | 10:48 PMIIT में फेल, फिर ₹1.7 करोड़ पैकेज तक का सफर- अमित दत्ता की कहानी वायरल
Apr 19, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM













