- Hindi News »
- State »
- Congress Demands Haryana Governor To Dismiss Minority Government Submits Memorandum
कांग्रेस ने हरियाणा गर्वनर से ‘अल्पमत’ सरकार को बर्खास्त करने की मांग की, दिया ज्ञापन
तीन निर्दलीय विधायकों ने नायब सिंह सैनी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। कांग्रेस ने कहा कि एक अन्य निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने कुछ साल पहले समर्थन वापस ले लिया था और वो मौजूदा हरियाणा सरकार के खिलाफ थे।
- Written By: अंजू वशिष्ठ

कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन दिया- (सौजन्य- सोशल मीडिया )
चंडीगढ़: कांग्रेस ने शुक्रवार को हरियाणा (Haryana) के राज्यपाल (Governor) को एक ज्ञापन देकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत ‘अल्पमत’ सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक बी.बी.बत्रा, विधायक दल के उप नेता आफताब अहमद ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें राज्य में राजनीतिक स्थिति का उल्लेख किया गया है।
इस सप्ताह की शुरुआत में तीन निर्दलीय विधायकों ने नायब सिंह सैनी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। कांग्रेस ने कहा कि एक अन्य निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने कुछ साल पहले समर्थन वापस ले लिया था और वो मौजूदा हरियाणा सरकार के खिलाफ थे। कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा कि निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने से भाजपा सरकार विधानसभा में अल्पमत में आ चुकी है। इस बीच, एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में 15 मई को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है।
मंत्रिमंडल की बैठक के एजेंडे की अब तक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन बैठक पिछले कुछ दिनों से राज्य में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम के बीच हो रही है। हरियाणा की विधानसभा में वर्तमान में 88 विधायक हैं। दो सीट-करनाल और रानिया रिक्त हैं। भाजपा के 40, कांग्रेस के 30 और जजपा के 10 विधायक हैं। इनेलो और हरियाणा लोकहित पार्टी के एक-एक सदस्य हैं। छह निर्दलीय सदस्य हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हरियाणा चुनाव: रात 1 बजे तक चला ‘हाईवोल्टेज ड्रामा’, बीजेपी और कांग्रेस ने जीती 1-1 सीट; सतीश नांदल हारे
हरियाणा-पंजाब में चल रही पानी की जंग में कांग्रेस की एंट्री, AAP और BJP दोनों पर बरसे भूपेंद्र हुड्डा
अनिल विज को राजनीति से रिटायर करवाना चाहते हैं भूपेंद्र हुड्डा? बोले- उम्र पूछ रहा हूं…लेकिन बता नहीं रहे
हरियाणा में ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत महिलाओं को मिलेंगे ₹2100 महीने, हुड्डा बोले- कर्ज के जाल में प्रदेश
मुख्यमंत्री सैनी ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने दावा किया कि सरकार ‘‘स्थिर थी, है और स्थिर रहेगी”। उन्होंने कहा, ‘‘कोई समस्या नहीं है। हमने 13 मार्च को विश्वास मत हासिल किया था। जहां तक तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने का सवाल है तो भी हमारी सरकार के पास बहुमत है। कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। लोगों में भाजपा के प्रति जबरदस्त उत्साह है, जिसे देखकर ये तीनों भी पछताएंगे ही, बल्कि कुछ लोग हमसे संपर्क करने भी लगे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने गलती कर दी है।”
ज्ञापन में कहा गया है, ‘‘मौजूदा सरकार ने वर्तमान सदन में अधिकांश विधायकों का विश्वास खो दिया है।” बत्रा ने संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मौजूदा परिदृश्य में पार्टी का सरकार बनाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस सरकार को बर्खास्त करने और नए सिरे से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। हम लोगों के पास जाएंगे और उनका जनादेश मांगेंगे। इस परिदृश्य में हम सरकार नहीं बनाएंगे।”
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दो पन्नों के ज्ञापन में तीन निर्दलीय विधायकों- सोमबीर सांगवान (दादरी), रणधीर सिंह गोलेन (पुंडरी) और धर्मपाल गोंदर (नीलोखेड़ी) द्वारा समर्थन वापस लेने से उत्पन्न स्थिति का जिक्र किया है। तीनों निर्दलीय विधायकों ने मंगलवार को घोषणा की कि वे कांग्रेस का समर्थन करेंगे।
बत्रा ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य की ‘अल्पमत’ सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लंगाने की मांग की है। उन्होंने राज्यपाल से विधानसभा भंग करने की अपील करते हुए कहा, ‘‘इस (नायब सिंह सैनी की) सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि ये अल्पमत में आ चुकी है। ”
बत्रा ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस ने विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग की और सरकार से सदन में विश्वास मत प्राप्त करने का निर्देश देने को कहा। कांग्रेस ने राज्य में पैदा हुए राजनीतिक संकट के मद्देनजर गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए समय मांगा था।
Congress demands haryana governor to dismiss minority government submits memorandum
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 April: मकर और तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम, जानें अपनी राशि का हाल
Apr 28, 2026 | 12:05 AMRCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Apr 27, 2026 | 11:32 PMRCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 27, 2026 | 11:00 PMViral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM














