Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बिजनौर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

  • Written By: अमन दुबे
Updated On: Sep 04, 2022 | 08:32 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

बिजनौर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने बिजनौर दौरे के दूसरे दिन निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज (Medical College Under Construction) का निरीक्षण (Inspection) किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने 220 बेड के बन रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि कब तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। जिस पर उन्हें जनवरी 2023 तक इसे पूरा करने की जानकारी दी गई। सीएम ने अगले सत्र से कक्षाएं शुरू करने का भी निर्देश दिया। इसके पहले सीएम ने गणेश जी की पूजा-अर्चना की। 

हर जिले की अपनी विशेषता है: सीएम योगी 

सीएम ने लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पौधरोपण किया। इसके साथ उन्होंने किसानों, उद्यमियों और शिक्षा जगत के लोगों से भी मुलाकात की। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रगतिशील किसानों, ओडीओपी उद्यमियों, चिकित्सा और शिक्षा जगत के लोगों संग बैठक की। बता दें कि ओडीओपी को लेकर सीएम योगी लगातार प्रयासरत हैं। जिसका नतीजा है कि आज ओडीओपी उत्पादों को वैश्विक पहचान मिली है। सीएम ने कहा कि हर जिले की अपनी विशेषता है और हम चाहते हैं कि जिला उसी विशेषता के कारण जाना जाय। हमने उत्पादों का निर्माण करने वालों की समृद्धि पर भी पूरा ध्यान दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी पुलिस का अश्लील वीडियो वायरल… हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही की आपत्तिजनक हरकतें देख अफसरों के उड़े होश

अवैध बांग्लादेशियों पर योगी सरकार का कड़ा एक्शन, तलाश कर डिटेंशन सेंटर भेजने की तैयारी

UP के हर जिले में बनेंगे डिटेंशन सेंटर, CM योगी का बड़ा आदेश; घुसपैठियों को खदेड़ने का फरमान जारी

योगी सरकार का फैसला: यूपी की महिलाएं अब कर सकेंगी नाइट शिफ्ट में काम, सुरक्षा पर होगा खास ध्यान

विकास से ही आएगी समृद्धि

बिजनौर, संभल, अमरोहा, रामपुर के उद्यमियों से मुलाकात में उन्होंने कहा कि विकास से ही समृद्धि आएगी। जनता ने हमें समृद्धि लाने के लिए ही चुना है और हमने यह करके दिखाया। बिजनौर समेत समूचे प्रदेश का संपूर्ण विकास ही हमारा ध्येय है। सीएम योगी ने कहा कि सरकार का विकास कार्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता लिए कृतसंकल्पित है। उद्यम और उद्यमियों का विकास भी सरकार का उद्देश्य है।

Cm yogi adityanath inspects the medical college under construction in bijnor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2022 | 08:32 PM

Topics:  

  • Bijnor
  • Chief Minister Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.