UP में गैस और पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, जमाखोरी पर नकेल कसेगी सरकार, अधिकारियों को आदेश जारी
Yogi Adityanath Warning: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि प्रदेश में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों को चेतावनी दी है।
- Written By: सजल रघुवंशी
एलपीजी सिलेंडर (सोर्स-सोशल मीडिया)
UP CM On LPG Black Marketing: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया कि राज्य में पेट्रोल-डीजल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है। सरकार ने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही किल्लत की खबरों को भ्रामक बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील भी की।
साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एलपीजी की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गैस की उपलब्धता को लेकर घबराहट न फैले और लोगों को समय-समय पर सही व तथ्यात्मक जानकारी दी जाए।
जमाखोरी पर होगा एक्शन
एलपीजी शॉर्टेज के बीच सीएम योगी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई वितरक एजेंसी अथवा निजी व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर एलपीजी वितरक केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति न बने और वितरण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
पंचर दुकानदार के नाम पर 100 करोड़ की फर्जी कंपनी, CGST का नोटिस पहुंचते ही उड़े होश
दतिया पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पीताम्बरा पीठ में मां बगलामुखी के किए दर्शन
उत्तर प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक
राज्य सरकार के अनुसार उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और तेल कंपनियों की ओर से नियमित आपूर्ति जारी है। इसी प्रकार घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का भी पर्याप्त भंडार मौजूद है और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रशासन को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर रखें और कहीं भी अनावश्यक भीड़ या कृत्रिम कमी की स्थिति न बनने दें।
यह भी पढ़ें: LPG संकट के बीच भारत सरकार का राहत भरा बयान, बताया कितने दिनों बाद होगी सिलेंडर बुकिंग
भ्रामक सूचनाओं से बचें
सरकार ने यह भी कहा कि कुछ स्थानों से सोशल मीडिया के माध्यम से पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी से जुड़ी भ्रामक सूचनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को सतर्क रहने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे घबराहट में अनावश्यक रूप से ईंधन या गैस की खरीद न करें और अफवाहों से दूर रहें। सरकार का कहना है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा आम नागरिकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
