एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम को मारना चाहते थे दो सगे भाई, बाबा की पुलिस ने किया एनकाउंटर
UP Police Encountered Zeeshan: बीते शुक्रवार को एक्स मुस्लिम सलीम पर जानलेवा हमला हुआ था। हमले से इलाके में सनसनी मच गई थी, अब खबर निकल कर आ रही है कि सलीम पर हमला करने वाला जीशान मारा गया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
ATTACKER JEESHAN (Source: Social Media)
Saleem Wastik Attacker Killed: सोशल मीडिया पर वायरल एक्स मुस्लिम सलीम पर जानलेवा हमला हुआ था, हमलावरों ने ऑफिस में घुसकर उनका गला रेत दिया था। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे लेकिन बाबा की पुलिस ने एक आरोपी जीशान का एनकाउंटर कर दिया है।
गौरतलब है की सलीम पर हमला करने वाले दोनों हमलावर भाई थे। हमले वाले दिन उन्होंने सलीम का गला काटने की कोशिश की थी। रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में जान गंवाने वाला जीशान और उसका भाई गुलफाम एक कट्टरपंथी संगठन से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है और मदद करने वाले एक आरोपी की तलाश जारी है।
पाकिस्तान से लिंक की कहानी
एक मीडिया रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों के हवाले से दावा कर रही है कि सलीम पर हमला करने वाला जीशान कट्टरपंती संगठन मुस्लिम आर्मी मेहदी मॉडरेटर से जुड़ा हुआ था। साथ ही वो मजहबी संगठन से भी प्रभावित था और टेलिग्राम पर एक कट्टरपंथी ग्रुप से भी जुड़ा था। पुलिस के मुताबिक उसने हमला भी पाकिस्तानी यूट्यूबर की अपील पर किया था।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: अहेरी के कर अधिकारी वैभव पांढरे पर जानलेवा हमला, पूर्व जिप अध्यक्ष अजय कंकडालवार पर केस दर्ज
उज्जैन: नवविवाहिता की मौत मामले में पति और सास-ससुर गिरफ्तार, डाइंग डिक्लेरेशन के बाद हत्या का केस दर्ज
खंडवा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: मल्टी में पुलिस ने मारा छापा, 3 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लिया
पन्ना में दिल दहला देने वाली वारदात: कमरे में बंद कर आशा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने भी की खुदकुशी
फरार गुलफाम की तलाश जारी
एक्स मुस्लिम सलीम पर हुए हमले को लेकर यूपी सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए आरोपियों पर 1 लाख के इनाम की घोषणा कर दी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ की यूपी पुलिस दो आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही लेकिन अब भी गुलफाम की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें: ईरान में हुई खामेनेई की मौत…तो यूपी में घोषित हो गया 40 दिन का शोक, बाराबंकी की बजाय इस जिले में छाया मातम
सोशल मीडिया पर जीशान और गुलफाम का वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट हुए एक वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि सलीम पर हमला करने के बाद जीशान और गुलफाम बाइक से फरार हो गए थे और उन्हें खून से सने हुए बाइक देखकर किसी ने वीडियो बना लिया था।
गाजियाबाद के लोनी में एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक का गला रेतकर भागते हुए जीशान और गुलफाम का एक वीडियो सामने आया है। खून से सने हुए बाइक सवारों को देखकर किसी ने वीडियो बना लिया था जो अब सामने आया है। 1 लाख रुपये इनामी जीशान कल मुठभेड़ में मारा गया गाजियाबाद में pic.twitter.com/gX9oaSliYw — Arjun Chaudharyy (@Arjun5chaudhary) March 2, 2026
बताया जा रहा है कि हमला करने वाला जीशान 27 साल का है और मूल रूप से अमरोह के सैदनगली गांव का रहने वाला था, वह लंबे समय से अपने भाई गुलफाम के साथ रह रहा था और दोनों भाई कारपेंटर का काम करते थे।
