Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भुजबल का इस्तीफा तीन माह से पेंडिंग, जरांगे को चुनौती मंडल आयोग को करें चैलेंज

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jan 31, 2024 | 08:28 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत न्यूज़ नेटवर्क
Bhujbal on Mandal Commission: राज्य में मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे कैबिनेट में भी घमासान मचा हुआ है। डिप्टी सीएम Ajit Pawar गुट के कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) मराठा समाज को कुनबी प्रमाण पत्र देने के फैसला का खुल कर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि मराठा समाज को पीछे के रास्ते ओबीसी कोटे से आरक्षण देने की साजिश रची जा रही है। ऐसे में भुजबल के विरोध को लेकर विपक्षी दल के नेताओं ने निशाना साधते हुए कहा था कि जब वे इतना नाराज है तो सरकार से इस्तीफा क्यों नहीं दे देते। वहीं अब एक बड़ा खुलासा हुआ है कि भुजबल ने पिछले साल 16 नवंबर को  कैबिनेट मंत्री के रूप में सीएम एकनाथ शिंदे को अपना इस्तीफा सौप दिया है, लेकिन इस पर मुख्यमंत्री ने कोई फैसला नहीं लिया है। ऐसे में यह इस्तीफा तीन महीनों से पेंडिंग पड़ा हुआ है। 

इस्तीफे पर नो कमेन्ट
इस्तीफे के खुलासे पर भुजबल ने नो कमेंट कह कर पल्ला झाड़ लिया है। लेकिन उन्होंने कहा है कि मैं ओबीसी समाज के आरक्षण को लेकर कोई भी समझौता करने के लिए तैयार नहीं हूं। मुझे मराठा समुदाय को आरक्षण मिलने से कोई समस्या नहीं है। लेकिन किसी भी कीमत पर ओबीसी समुदाय का हक मारा नहीं जाना चाहिए। भुजबल ने कहा कि ओबीसी समुदाय के हितों की रक्षा के लिए मैं कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार हूं। हाल ही में भुजबल ने कहा था कि अगर उन्हें सरकार और पार्टी से हटा भी दिया जाता है तो उनका संघर्ष जारी रहेगा।  

सम्बंधित ख़बरें

मंडल जनगणना यात्रा: ओबीसी सेवा संघ और अन्य ओबीसी संगठनों की भागीदारी

Chandrapur News: चंद्रपुर में मंडल यात्रा का भव्य स्वागत, मिल रहा भारी प्रतिसाद

अगर भुजबल मराठा आरक्षण में बाधा डालते रहे तो मंडल आयोग को चुनौती दूंगा: मनोज जरांगे ने कसा तंज

शिंदे सरकार की फजीहत
मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर जिस तरह कैबिनेट मंत्री भुजबल खुल कर हमला कर रहे हैं। इस वजह से शिंदे सरकार की काफी फजीहत हो रही है। वहीं भुजबल के एक करीबी नेता ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री शिंदे को हमारे नेता के बयान से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है तो वे उनका इस्तीफा किसी भी समय स्वीकार कर सकते हैं। 

मराठा आरक्षण पर न बोले कोई नेता, अजित की चेतावनी  
भुजबल के बयानों से उनके पार्टी अध्यक्ष व डिप्टी सीएम अजित पवार की भी सरकार में किरकिरी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को अजित के बंगले पर हुई बैठक में उन्होंने अपने नेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि वे मराठा आरक्षण पर कुछ न बोले। साफ़ तौर से यह बात भुजबल के लिए कही गई है। 

भुजबल को बाहर करो
भुजबल के लगातार मराठा आरक्षण बयानों को लेकर शिंदे गुट भी नाराज़ है। शिंदे गुट के नेता संजय गायकवाड़ ने कहा है कि का भुजबल मराठा समुदाय के खिलाफ नफरत भरी बातें कर रहे हैं। यह सही नहीं है। ऐसे मंत्री को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। पद ग्रहण करते समय सभी को समान न्याय देने की शपथ लेने के बावजूद भुजबल एक समुदाय से नफरत कैसे कर सकते हैं।  

हिम्मत है तो मंडल आयोग को चुनौती दें
भुजबल ने मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन करने वाले मनोज जरांगे पाटिल को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे मंडल कमीशन को चैलेंज करके दिखाएं। इसके जवाब में जरांगे ने कहा है कि मैं गरीब लोगों को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि आखिर भुजबल मराठा समाज को कुनबी प्रमाण पत्र देने का विरोध क्यों कर रहे हैं। इस पर मैं उनके चैलेंज को एक्सेप्ट करने के लिए तैयार हूं। 

Chhagan bhujbal challenges jarange patil to raise voice against mandal commission

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 31, 2024 | 08:28 PM

Topics:  

  • Mandal Commission

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.