Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक कुंभ की तैयारी शुरू, मेले का बजट 8117 करोड़, जानिए कब है सिंहस्थ कुंभ मेला

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 03, 2023 | 01:59 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • समन्वय समिति तय करेगी बजट का आंकडा

नासिक: 2027 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले (Simhastha Kumbh Mela) के लिए मनपा ने महत्वपूर्ण विभागों के लिए कुल 8 हजार 117 करोड़ रुपये के बजट (Budget) की योजना तय की है। भू-अर्जन विभाग के लिए फंड का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन दूसरी ओर प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण के लिए अलग से फंड मांगने की तैयारी कर ली है। राज्य सरकार द्वारा एक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। योजना का भविष्य समिति की भूमिका पर निर्भर करेगा। 

विभागायुक्त राधाकृष्ण गामे ने 2027-28 में सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए श्रद्धालुओं और साधुओं, महंतों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास योजना दी है। इसी के तहत मनपा ने एक योजना तैयार की है। नाशिक में सिंहस्थ कुंभ मेले में नाशिक मनपा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए मनपा की ओर से विकास योजना तैयार की गई है। योजना तैयार करने के लिए मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अशोक करंजकर के नेतृत्व में और अपर आयुक्त प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में सिंहस्थ योजना समन्वय समिति का गठन किया गया। 

समिति ने 42 विभागों से विकास योजनाएं मंगाई। निर्माण विभाग द्वारा 3730 करोड़ रुपये और सफाई विभाग द्वारा 2471 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, अग्निशमन, उद्यान, जल आपूर्ति, जनसंपर्क, ठोस अपशिष्ट विभाग की ओर से भी खर्च के आंकड़े प्रस्तुत किए गए। कुल मिला कर 8 हजार करोड़ की सिंहस्थ योजना बनाई गई है। सिंहस्थ कुंभ मेला 2025 में वाराणसी में आयोजित किया जाएगा. नाशिक के सिंहस्थ कुंभ मेले की योजना वहां किए गए उपायों की तर्ज पर बनाई गई है। 

सम्बंधित ख़बरें

इंडिपेंडेंस डे पर बॉक्स ऑफिस क्लैश, ‘लाहौर 1947’ vs ‘आवारापन 2’, सनी देओल-इमरान हाशमी में टक्कर तय?

Akola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Explainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?

‘कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई’, Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा

मनपा की टीम ने पहले भी एक बार यहां का दौरा किया था। काम शुरू होने से पहले टीम एक बार और दौरा करेगी। गोदावरी नदी के किनारे घाटों के विकास, प्रदूषण नियंत्रण, सीवेज उपचार संयंत्रों के सशक्तिकरण पर जोर दिया जाएगा। 

भूमि अधिग्रहण की अलग योजना 
जमीन अधिग्रहण के लिए 3 हजार करोड़ की अलग से योजना पेश किये जाने की संभावना है। अगर भूमि अधिग्रहण की 3 हजार करोड़ की राशि जोड़ दी जाए तो योजना करीब 11 हजार करोड़ तक पहुंच जाएगी। इस बीच, निर्माण और जल निकासी विभाग की संरचना में लगभग दो गुना वृद्धि की गई है। बेशक, योजना का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि सरकार कितनी धनराशि स्वीकृत करती है। 

विभागवार खर्च का प्रावधान है (करोड़ में)

विभाग                                            अपेक्षित लागत

निर्माण विभाग                                     3730.50

जल आपूर्ति एवं यांत्रिक                        1000

विद्युत विभाग                                     116.60

सार्वजनिक स्वास्थ्य, जल निकासी        2491.21

अपशिष्ट प्रबंधन                                  151.36

मेडिकल                                             532.58

आपातकालीन व्यवस्था                       63.23

पार्किंग                                               23.50

सूचना एवं जनसंपर्क                           8.78

सिटीलिंक (बस सेवा)                         1428.37

कुल                                                  8117.76

Budget of rs 8117 crore for nashik simhastha kumbh mela 2027

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 03, 2023 | 01:59 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.